मीडिया को जानकारी देती बुलंदशहर पुलिस (फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक 15-16 साल की किशोरी ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है. इसका खुलासा बुलंदशहर की पुलिस ने किया है. लड़की ने अपने माता-पिता को पहले खाने में जहर दिया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाला.
बुलंदशहर पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, लड़की ने अपने ही माता-पिता की हत्या कर दी. घटना 14 मार्च को हुई थी. पति-पत्नी घर पर ही मृत मिले हैं. पूरे मामले को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के माता-पिता उसको लड़कों से बातचीत करने पर टोकते थे. इसी कारण 15 साल की इस लड़की ने हत्या को अंजाम दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने 20 नशे की गोलियां अपने माता-पिता को खाने में मिलाकर दे दी थी. यह खाना खाकर जब दोनो बेहोश हो गए तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या को अंजाम दिया. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद खुद को बचाने के लिए घर के बाहर से ताला लगा दिया और फिर पड़ोस वाले घर से अपने घर के अंदर आ गई और इसके बाद वह सो गई. फिर सुबह होते ही उसने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर आस-पड़ोस के लोगों को बताया कि रात में कुछ लोग घर में घुसे थे और उन लोगों ने माता-पिता को मार डाला. वहीं उसने हत्या कर कुल्हाड़ी को भूसे के ढेर में छुपा दिया था.
बार-बार बयान बदल रही थी लड़की
दूसरी तरफ इस जानकारी के सामने आने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की और बार-बार लड़की से जब घटना के बारे में पूछताछ की तो वह टूट गई और फिर उसने सब सच बता दिया. इस दौरान बार-बार वह अपने बयान भी बदल रही थी, जिससे उसके ऊपर और भी शक गहरा गया था. फिर पुलिस लड़की के इर्द-गिर्द ही छानबीन करने लगी तो हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी मिली. इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…