देश

Ram Navami 2023: रामनवमी पर हुए जगह-जगह भंडारे, गूंजे राम नाम के जयकारे

Ram Navami 2023: रामनवमी के अवसर पर लखनऊ के घर-घर और मंदिर-मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ और भगवान राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस मौके पर राजधानी लखनऊ के विभूति खंड में पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें मुख्य रूप से अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के सलाहकार और वीके सिंह, राज्य सम्पति विभाग मौजूद रहे. इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया तो वहीं हनुमान सेतु मंदिर व पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया.

भारतीय जनमानस में आज के दिन की खास आस्था

इस मौके पर पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने रामनवमी का महत्व बताते हुए लोगों को जानकारी दी और बताया कि, “चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में सूर्यवंश में कौशल्या की कोख से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था. इसीलिए इस तिथि को राम नवमी के नाम से जाना जाता है. भारतीय जनमानस में यह दिन अत्यधिक पुण्य माना जाता है. महाकवि तुलसीदास ने भी इसी दिन से श्रीरामचरितमानस की रचना आरम्भ की थी.

 

पढ़े इसे भी- UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव ही तैयार करेगा लोकसभा की नींव, विपक्ष के लिए होगी चुनौती, भाजपा के लिए पावर बूस्टर बनेंगे मोस्ट बैकवर्ड कास्ट

राम नवमी का संबंध भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से माना गया है. भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करने के लिये हर युग में अवतार धारण किया. इन्हीं में से एक अवतार उन्होंने भगवान श्रीराम के रुप में लिया था. जिस दिन भगवान श्री हरि ने राम के रूप में राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया वह दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का दिन था. यही कारण है कि इस तिथि को रामनवमी के रूप में हिंदू समाज के घर-घर में मनाया जाता है. त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम जी का जन्म हुआ था. इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं. इसी दिन चैत्र नवरात्र की पूर्णता का दिन भी माना गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

27 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

49 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

53 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago