देश

UP News: सिद्धार्थनगर के 17 लोग ईरान में फंसे, परिजनों को सता रही चिंता

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले 17 लोग इस समय ईरान में फंसे हैं. भारत सरकार ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ चलाया है. हालांकि, सिद्धार्थनगर के लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की चिंता सता रही है, जो अभी ईरान से नहीं लौटे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के हल्लौर कस्बे के 17 लोगों में से कुछ धार्मिक शिक्षा के लिए ईरान गए थे, जबकि कुछ जियारत के लिए गए थे. हालांकि, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण सभी लोग भारत वापस नहीं लौट सके हैं. इससे उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है. परिजनों का कहना है कि भले ही उन लोगों के ठहरने वाले इलाकों में कोई हमला नहीं हुआ हो, लेकिन वहां अनिश्चित स्थिति बनी हुई है.

बेटा पढ़ने गया था पर जंग में फंस गया

सिद्धार्थनगर के रहने वाले हसन अब्बास का बेटा ईरान में तालिम हासिल करने गया था. मीडिया से बातचीत में हसन ने कहा, “मेरा बेटा ईरान में तालिम हासिल करने गया था. वहां जंग के हालात होने से हम चिंतित हैं. बेटे से हमारी बात हुई है. उसने बताया कि फिलहाल वो जहां है, वहां हालात खराब नहीं हैं. आने वाले समय में क्या होगा, इसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते हैं.”

हसन ने सरकार से अपील करते हुए कहा, “हमारी सरकार बातचीत के जरिए इस मसले का हल करे और हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था करे.” सिद्धार्थनगर के रहने वाले फजल अब्बास ने बताया कि उसका बड़ा भाई 3 साल से ईरान में है. उसकी भाभी 6 महीने पहले वहां गई थीं. उसके मामा और उनका परिवार ईरान में धार्मिक यात्रा पर गया था.

अपनी चिंता जाहिर करते हुए फजल ने कहा कि हमें सभी लोगों की फिक्र है. मेरे मामा और उनकी फैमिली को 13 जून को वापस आना था, लेकिन वो आ नहीं पा रहे हैं. भाई ने 24 जून को आने की बात कही थी. फजल अब्बास ने कहा कि अभी सरकार से अपील है कि जितनी जल्दी हो सके, ईरान में फंसे लोगों को वापस लेकर आएं.


ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed का बेटा अली जेल में मंगाता था प्रतिबंधित सामान और नकदी, DIG ने की छापेमारी; दो अधिकारी निलंबित


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

11 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

40 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago