Gadar 2 Trailer
Gadar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए. अभिनेता सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल और फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने बुधवार को विजय दिवस के मौके पर मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया. तारा सिंह के अपने प्रतिष्ठित किरदार में सजे सनी देओल का मंच पर जोरदार जयकारों, तालियों और सीटियों के साथ स्वागत किया गया. जब उनसे ट्रेलर लॉन्च पर मिले रिस्पॉन्स के बारे में पूछा गया तो सनी भावुक हो गए और उनके गालों पर आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि मौसम के कारण उन्हें चिंता थी कि ट्रेलर लॉन्च आज होगा या नहीं और वह प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं.
सनी ने अपने फैन्स के लिए पंजाबी तड़का लगाते हुए कहा, ”बल्ले-बल्ले”. अमीषा ने कहा कि सनी की तरह उनकी आंखों में भी आंसू हैं लेकिन उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें डर है कि उनका मेकअप खराब हो जाएगा. उत्कर्ष अपने ऑनस्क्रीन पिता सनी देओल की तारीफ करते नजर आए. उन्होंने कहा कि सनी के साथ काम करना एक सीखने वाला अनुभव था. ‘गदर 2’ 1971 पर आधारित है, और तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी.
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…