फोटो-सोशल मीडिया
Azamgarh Manduri Airport : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार को मंदुरी एयरपोर्ट के एटीसी में भीषण आग लगने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. आग लगते ही टॉवर में मौजूद एयरपोर्ट के कर्मचारी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे तो वहीं एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) में आग लगने इतनी तेज थी कि सर्वर रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया. फिलहाल मौके पर एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटा हुआ है. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट आई है. इस एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने 10 मार्च को किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही आग लगी, तुरंत इसकी सूचना जिला मुख्यालय के फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई थी. इस पर तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई. बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने सर्वर रूम से आगे आग को बढ़ने नहीं दिया और कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया. फायर ब्रिगेड की इस सूझ बूझ की वजह से दो टावर में आग लगने से बचा लिया गया और बड़ा हादसा होते-होते टल गय. फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.
बता दें कि आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट का शुभारम्भ 10 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. इस दौरान कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे. इसी दिन पीएम मोदी ने आजमगढ़ से देश की 34,700 करोड़ रुपए से 782 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास भी किया था. गौरतलब है कि पीएम मोदी द्वारा किए गए इन परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण में आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के साथ ही देश के कई राज्यों में रेलवे लाइन, एयरपोर्ट, टर्मिनल भी शामिल थे. बता दें कि पीएम के कार्यक्रम के दूसरे ही दिन यानी 11 मार्च को भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ एयरपोर्ट पहुंचे थे और पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी. फिलहाल इस घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…
Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…