देश

UP News: यूपी के 10 जिलों में बनेंगे ट्रामा सेंटर, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में बच सकेगी जिंदगी, एक छत के नीचे मिलेंगी कई स्वास्थ्य सुविधाएं

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी में 10 नए ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत यूपी के सहारनपुर, सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर में ट्रॉमा सेंटर शुरू किया जाएगा. वहीं, अलीगढ़, कानपुर देहात, बलिया, सीतापुर और अमेठी में ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) शुरू करने का काम जोरों पर है. मालूम हो कि ट्रामा सेंटर को चलाने के लिए हड्डी के डॉक्टर तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा ओटी के लिए टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टॉफ की भी नियुक्ति की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने दी थी जानकारी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद विधानसभा सत्र के दौरान कहा था कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है. साथ ही आंशिक तौर पर क्रियाशील ट्रामा सेंटर को जल्द पूरा करके उसे संचालित करने की तैयारी है. दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र में ही प्रश्‍न काल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने ये जानकारी दी थी.

दरअसल, सपा विधायक डॉ. रागिनी समेत सदन के कुछ सदस्‍यों ने इस बाबत सवाल किया था. उनके सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि यूपी के 35 जिलों में 36 ट्रामा सेंटर बनाए गए हैं. इसमें से 3 पूरी तरह क्रियाशील हो चुके हैं. वहीं, 28 आंशिक क्रियाशील और 5 अक्रियाशील हैं.

पढ़े इसे भी- AKTU: एकेटीयू के स्टूडेंट्स का कमाल, बनाया अनोखा रोबोट, अंगुलियों के इशारों पर करेगा घर का सारा काम, देखें वीडियो

इस मामले में तभी ब्रजेश पाठक ने कहा था कि, “ट्रामा सेंटर के स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. ताकि ट्रामा सेंटर को पूरी क्षमता से संचालित किया जा सके. विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, इसको देखते हुए सरकार ने ढाई लाख की जगह पांच लाख वेतन प्रस्तावित किया है. इससे भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में स्‍थापित प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों और उच्‍च प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में पैरा मेडिकल स्टाफ के कुल 10,480 पद स्वीकृत हैं. इसके सापेक्ष 8,004 पदों पर पैरामेडिकल कर्मी कार्यरत हैं. पैरामेडिकल संवर्ग के फार्मासिस्ट और एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन यूपी अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग को प्रेषित किया जा चुका है. इसको लेकर ये बात सामने आ रही है कि योगी सरकार यूपी में 10 नए ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी में है.”

किया गया है 45 करोड़ का प्रावधान

सूत्रों के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 100 बेड के इस ट्रॉमा सेंटर को यूपी सरकार बनवाएगी. इसके लिए सरकार 45 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है. इसके लिए यमुना अथॉरिटी जमीन देगी. दरअसल, ट्रॉमा सेंटर के लिए जेवर के सेक्टर-22 ई में किसान जमीन देने को तैयार हैं. अगर ये ट्रॉमा तैयार हो जाता है, तो यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में घायल होने वालों को फौरन इलाज मिल पाएगा और घायलों की जान बचाई जा सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

12 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

14 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

21 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

21 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

40 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

1 hour ago