देश

UP News: “…अवैध खनन BJP के मंत्री, सांसद, विधायक और ठेकेदार मिलकर कर रहे हैं”, सपा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

UP News: कभी स्वास्थ्य तो कभी यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाली सपा ने इस बार खनन को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज (Prayagraj) के मानपुर घाट पर हो रहे अवैध बालू खनन में बीजेपी के मंत्री, सांसद विधायक और ठेकेदार शामिल हैं.

सपा के ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि, “भाजपा सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा अवैध खनन का कारोबार!, प्रयागराज मंडल में यमुना का सीना चाक करके बड़ी-बड़ी प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों के माध्यम से अवैध बालू का खनन भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और ठेकेदार मिलकर कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जी इन पर कब चलेगा आपका बुलडोजर?”

दरअसल, सपा ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए ये हमला बोला है. इसके मुताबिक प्रयागराज मंडल के कई मंत्री, सांसद, विधायक और पूर्व विधायक भी अवैध बालू खनन के कारोबार में शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर कुछ नेता अपने करीबियों के माध्यम से बालू का अवैध खनन करा रहे हैं. जानकारी सामने आई है कि कुछ अप्रत्यक्ष तो कई जनप्रतिनिधि पट्टाधारकों के साथ साझीदार हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि नेता, मंत्री का संरक्षण प्राप्त खनन माफियाओं को पुलिस, प्रशासन का भय तो दूर उनको भी इन लोगों ने अपने काले काम में शामिल कर लिया है. इसीलिए यहां पर अवैध खनन को लेकर कोई जनप्रतिनिधि आवाज नहीं उठा रहे हैं और न ही माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ की सबसे बड़ी क्रिकेट चैंपियनशिप “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

अवैध खनन के लिए लगाई गई 275 पोकलैंड व जेसीबी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खनन माफिया यमुना में निर्धारित मात्रा से 30 से 35 गुना अधिक बालू का अवैध खनन लगातार करा रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि 24 सौ करोड़ से अधिक का अवैध बालू खनन प्रत्येक वर्ष कराया जा रहा है. इसके लिए 275 पोकलैंड व जेसीबी भी लगाई गई है. इतना ही नहीं प्रयागराज के साथ ही चित्रकूट, कौशाम्बी और फतेहपुर में कुल 30 लाख वर्ग घन मीटर वार्षिक बालू निकालने का ठेका है, लेकिन एनजीटी के नियमों के खिलाफ जाकर खनन माफिया 66 स्थानों पर अवैध खनन के काम को अंजाम दे रहे हैं. 16 घाटों का प्रयागराज और कौशाम्बी में पट्टा है.

जिलाधिकारी ने कार्रवाई कर ठोका 20 हजार का जुर्माना

बता दें कि मंगलवार को ये मुद्दा उठने के बाद प्रयागराज में खनन विभाग की टीम ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है. चार अलग-अलग जगह पर कार्रवाई हुई है. 20 लाख का जुर्माना लगाया गया है. एक के खिलाफा प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. इसी के साथ नदी की बीच धारा से पोकलैंड मशीन और जेसीबी भी बरामद की गई है.

बता दें कि जिलाधिकारी संजय खत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. इसी के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान बिल्लौर और नौड़िया में बालू का अवैध खनन पाया गया. इस मामले में खनन विभाग अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, कार्रवाई के दौरान दो जगह पर मशीने मिली हैं. सभी पर कार्रवाई की गई है. वहीं खनन वाहन की ओवर लोडिंग रोकने के लिए नैनी के लेप्रोसी मिशन चौराहे पर रात नौ बजे से सुबह 7 बजे के बीत आरटीओ, एसडीएम , खनिज विभाग, पुलिस और जीएसटी की टीम तैयार की जाएगी. इस टीम को प्रत्येक वाहन पर लोडिंग की निगरानी करने की जिम्मेदारी रहेगी. किसी भी तरह की अवैध खनन पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

28 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

45 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

2 hours ago