देश

UP News: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर मिले सोने को सरकार ने किया जब्त, लगाया 60 लाख रुपए की पेनाल्‍टी

UP News: कन्नौज और कानपुर के बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर हुई छापेमारी में मिले सोने को सरकार ने जब्त कर लिया है. इसके साथ ही कस्टम विभाग ने 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. 30 लाख रुपए पीयूष जैन पर जबकि 30 लाख उसकी कंपनी पर लगाया गया है. डीआरआई के वकील अनुसार, पीयूष इस सोने का कोई भी वैधानिक स्रोत नहीं बता सका है. इसलिए कोर्ट में भी केस चलता रहेगा.

बता दें कि साल 2021 में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. इस दौरान उनके घर से 196 करोड़ रुपये के साथ ही 23 किग्रा विदेशी सोना बरामद किया गया है. इस मामले में जेल गए प‍ीयूष जैन को 254 द‍िन बाद 8 स‍ितंबर 2022 को र‍िहा क‍िया गया था.

स्पेशल सीजेएम कोर्ट में 23 मई को हुई है सुनवाई

जानकारी के मुताबिक, अब इसी मामले में छापेमारी के बाद डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 23 क‍िलो व‍िदेशी सोना जब्‍त कर ल‍िया है. वहीं पीयूष के अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने बताया कि पीयूष जैन के खिलाफ जीएसटी चोरी के लिए डीजीजीआई और सोना तस्करी के लिए डीआरआई की ओर से दर्ज किए गए मामलों में स्पेशल सीजेएम कोर्ट में 23 मई को सुनवाई हुई थी. डीआरआई लखनऊ के सीन‍ियर इंटेलीजेंस अफसर संतोष कुमार व अभ‍िषेक स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश हुए. उन्‍होंने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया क‍ि पीयूष जैन और उनकी फर्म पर 30-30 लाख पेनाल्‍टी लगाई गई है. इसके साथ ही कन्‍नौज स्‍थ‍ित आवास से जो व‍िदेशी 23 क‍िलो व‍िदेशी सोने की ईंट म‍िली थीं उसे भी जब्‍त कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश से 231 चोरी की गई प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया

बता दें कि करीब पांच महीने पहले 11 द‍िसंबर को डायरेक्टर जनरल आफ इंटेलीजेंस की टीम ने पीयूष जैन के करीबी रिश्तेदार औऱ ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन के गोदाम व कार्यालय पर छापा मारा गया था. इसी दौरान टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दस्तावेज यहां से जब्त किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago