देश

UP News: अखिलेश यादव पर ब्रजेश पाठक का पलटवार, कहा- सपा ने हमेशा गुंडों और बदमाशों को बढ़ावा दिया

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ सभी ‘झूठे’ मामले वापस लिए जाएंगे. इस ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने हमेशा गुंडों और बदमाशों को बढ़ावा दिया है.

‘सपा ने हमेशा गुंडों और बदमाशों को बढ़ावा दिया’

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब अखिलेश यादव 2012 में मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार का पहला एजेंडा अयोध्या और वाराणसी में बम विस्फोटों के आरोपियों के खिलाफ मामले वापस लेना था. हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. सपा ने हमेशा गुंडों और बदमाशों को बढ़ावा दिया लेकिन हमारी सरकार कानून के राज को कायम रखेगी और हम कोर्ट के फैसलों का सम्मान करते है.

अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आजम खान की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ उन सब लोगों के लिए राहत और ख़ुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं. न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया. फर्जी मुकदमे करने वालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी. जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं.

GST पर क्या बोले?

वहीं, जीएसटी सुधारों के कार्यान्वयन पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जीएसटी एक बड़ा उपहार है जो प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के नागरिकों को दिया है और वह भी नवरात्रि और दशहरा के शुभ अवसर पर. यह एक ऐसा उपहार है जो व्यापारियों, आम लोगों सभी को तहे दिल से लाभान्वित करता है. स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा. भारत में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी और ब्रिकी होगी.

इसे भी पढ़ें-लद्दाख में राज्य और आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर आंदोलन तेज, लेह में हिंसा और कारगिल बंद का ऐलान

परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

उन्होंने आगे कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों में हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित 498 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. ऐसे अवसर पर मैं राज्य के आम लोगों को सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

22 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago