लीगल

धौला कुआं हादसा: नवजोत सिंह मौत मामले में गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई

धौला कुआं बीएमडब्ल्यू हादसा मामले में आरोपी की ओर से दायर जमानत याचिका पर 25 सितंबर को भी सुनवाई जारी रहेगा. मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पेश वकील ने कहा कि यह मामला गैर इरादतन हत्या का नही है. उन्होंने कहा कि गगनप्रीत अग्रिम जमानत नहीं मांग रही है और वह पहले से ही 10 दिनों से न्यायिक हिरासत में है. बचाव पक्ष के वकील ने यह भी कहा कि वह फरार होने का खतरा नहीं है. जांच में सहयोग किया है और पुलिस को मोबाइल फोन और ड्राइवरिंग लाइसेंस दे दी है. सुनवाई के दौरान गगनदीप के वकील ने यह भी कहा कि उनकी मंशा को गलत समझा गया. उन्हें यह नही पता था कि पीड़ित की कितने देर में मौत हो जाएगी.

कोर्ट ने मांगा सीसीटीवी फुटेज और सबूत

वही दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल पब्लिक प्रॉस्क्यूटर ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उनकी मंशा घायल को बचाने की नही थी, बल्कि खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने की थी. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत को पेश करने का निर्देश दिया है. गगनप्रीत फिलहाल 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में है. गगनप्रीत ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाने की मांग की है, जिसमें डीटीसी बस चालक और एक एम्बुलेंस चालक शामिल है.

नवजोत सिंह की मौत, पत्नी गंभीर घायल

बता दें कि 14 सितंबर को धौला कुंआ मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू हादसा हुआ था. जिसमें वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी 52 वर्षीय नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. आरोप है कि बीएमडब्ल्यू कार गगनप्रीत कौर चला रही थीं. 15 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सबूत को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया था, जहां कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (तेज गति से गाड़ी चलाना), 125 बी (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 105 (गैर इरादतन हत्या) और 238 (सबूतों को मिटाना) के तहत एफआईआर दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें: लापता बच्चों की तलाश के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

27 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

28 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago