देश

अब कतर में होगा भारत का बोलबाला, वहां भी चलेगा यूपीआई, एनपीसीआई इंटरनेशनल ने कतर से की साझेदारी

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनपीआईएल) ने बुधवार को कतर नेशनल बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की. इस साझेदारी के साथ क्यूएनबी से जुड़े व्यापारियों के लिए कतर में सभी पॉइंट-ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल के जरिए क्यूआर कोड बेस्ड यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को स्वीकार करने की सुविधा शुरू हो चुकी है.

एनपीसीआई का कहना है कि इस कदम के साथ भारतीय यात्री कतर में प्रमुख पर्यटन स्थलों और कतर ड्यूटी फ्री आउटलेट्स पर यूपीआई का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकेंगे. यह पहला मर्चेंट है, जो यूपीआई पर लाइव हुआ है.

कतर के पर्यटकों में दूसरे स्थान पर भारतीय

कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीय दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं. यह साझेदारी उन्हें देश भर में रियल-टाइम ट्रांजैक्शन करने में मदद करेगी. इसके अलावा इससे कतर के रिटेल और पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा, क्योंकि यूपीआई पेमेंट स्वीकार करने से क्यूएनबी के ग्राहकों के ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में बढ़ोतरी होगी.

इस पार्टनरशिप को लेकर एनपीसीआई इंटरनेशनल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा, “हमारा लक्ष्य यूपीआई को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाना और एक ऐसा ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क बनाना है, जो सभी के साथ काम कर सके. क्यूएनबी के साथ यह पार्टनरशिप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”

भारतीयों को मिलेगी सुरक्षित ट्रांजैक्शन सुविधा

उन्होंने आगे कहा कि इससे लाखों भारतीय यात्रियों को सुरक्षित और आसान डिजिटल ट्रांजैक्शन में मदद मिलेगी साथ ही, उनकी कैश पर उनकी निर्भरता कम होगी. जैसे-जैसे यूपीआई लोकप्रिय हो रहा है, हम इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ावा देने और यूजर्स को बॉर्डर पार पेमेंट का अनुभव आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

क्यूएनबी के ग्रुप चीफ बिजनेस ऑफिसर, यूसेफ महमूद अल-नेमा ने कहा, “हमें कतर में यूपीआई की शुरुआत करने पर बेहद खुशी है साथ ही पेमेंट सिस्टम में इनोवेशन के क्षेत्र में सबसे आगे होने पर भी हमें गर्व है. यह मील का पत्थर न केवल भारतीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देकर, रिटेल और टूरिज्म सेक्टर को मजबूत कर पेमेंट इकोसिस्टम में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाकर कतर के बाजार को भी महत्वपूर्ण लाभ देगा.”

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों को अधिक ग्राहक आकर्षित कर और उन्हें आसान डिजिटल पेमेंट विकल्प उपलब्ध कराकर व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

सुविधा की बेहतरी के लिए हम प्रतिबद्ध

कतर एयरवेज ग्रुप के चीफ रिटेल और हॉस्पिटैलिटी ऑफिसर, मुसलेह ने कहा, “कतर ड्यूटी फ्री में, हम यात्रियों की सुविधा और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कतर में यूपीआई को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर शुरू करने वाली पहली कंपनी के रूप में, हमें अपने आउटलेट्स पर भारतीय यात्रियों को आसान, सुरक्षित और कैशलेस ट्रांजैक्शन का अनुभव देने पर गर्व है.”

उन्होंने आगे कहा कि एनपीसीआई इंटरनेशनल और कतर नेशनल बैंक के साथ यह साझेदारी विविध ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नए पेमेंट सॉल्यूशन अपनाने के हमारे समर्पण को दर्शाती है. यूपीआई को शामिल कर, हमारा लक्ष्य हम्माद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रिटेल अनुभव को बेहतर बनाना है, ताकि लाखों यात्रियों की यात्रा और सुगम हो सके.

ये भी पढ़ें: लद्दाख को पूर्ण राज्य और आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर आंदोलन तेज, लेह में हिंसा और कारगिल बंद का ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

33 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

40 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago