Bharat Express DD Free Dish

लद्दाख को पूर्ण राज्य और आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर आंदोलन तेज, लेह में हिंसा और कारगिल बंद का ऐलान

Ladakh Protest: संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. लेह में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई.

लद्दाख

Ladakh Protest: लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. लेह में चल रहे विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया जब छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. हालात तब बिगड़े जब प्रदर्शनकारियों ने CPRF की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी.

भूख हड़ताल पर जलवायु कार्यकर्ता

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनके साथ आंदोलन में शामिल दो महिला प्रदर्शनकारी बीमार पड़ गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इससे प्रदर्शनकारियों में गुस्सा और बेचैनी बढ़ गई. अंचुक और अंचुक डोल्मा नाम की महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के बाद अफरा-तफरी मच गई और लेह हिल काउंसिल की इमारत पर पथराव शुरू हो गया.

गृह मंत्रालय ने की बात

गृह मंत्रालय ने हालात को देखते हुए लद्दाख के नेताओं से बातचीत शुरू कर दी है. अगली बैठक 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगी लेकिन प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि इससे पहले ही कोई ठोस समाधान निकाला जाए. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता तुरंत कार्रवाई चाहिए.

गुरुवार को कारगील बंद रहेगा

कारगिल में आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को पूरा शहर बंद रहेगा, आयोजन समिति के सदस्य सज्जाद करगली ने बताया कि यह बंद एकजुटता दिखाने और केंद्र को सख्त संदेश देने के लिए है. उन्होंने कहा कि आंदोलन अब पूरे लद्दाख में फैल रहा है.

इसे भी पढ़ें-फिर से गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मशार, मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं ने चैतन्यानंद की काली करतूतों की खोली पोल

पिछले दो हफ्तों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं. उनकी मांग है कि लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा और राजनीतिक अधिकार दिए जाएं. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read