देश

UP News: सम्भल में छत पर चढ़ गया सांड, जमकर मचाया उत्पात, बुलाना पड़ा फायरबिग्रेड, वायरल हुआ वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के जिले के सम्भल के एक गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक सांड एक घर की छत पर चढ़ गया और उसने जमकर उत्पात मचाया. सांड की हरकतों को देखने के लिए पूरा गांव इकठ्ठा हो गया. पहले तो गांव वालों ने खुद ही उसे उतारने की कोशिश की लेकिन जब हार गए तो फायरब्रिगेड के साथ ही पशु चिकित्सा विभाग को भी बुलाना पड़ा. करीब तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे उतारा जा सका. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

यह घटना सम्भल के चंदौसी कोतवाली के गांव मौलागढ़ का बताई जा रही है. जानकारी सामने आ रही है कि एक व्यक्ति के घर में पला सांड न जाने कब छत पर चढ़ गया. कोई जान ही नहीं सका. जब उसे छत पर देखा गया तो लोग हैरान रह गए. सांड के छत पर चढ़ने के बाद दुर्घटना की आशंका में शोर-शराबा मच गया. सूचना पर दमकल और पशु स्वास्थ्य विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद उसे लोगों को मदद से फायर कर्मियों ने छत से उतारने की कोशिश भी की, लेकिन वह काबू में नहीं आ रहा था.

पढ़ें इसे भी- UP News: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना, PGI में ही मिलेगी सुविधा, बनेगा राज्य का पहला केंद्र

इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के कंपाउंडर मुन्ना लाल ने सांड को इंजेक्शन लगाया. फिर उसे रस्सी से बांध कर बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा गया. मुन्ना लाल ने बताया कि सांड को काबू में करने के लिए ही इंजेक्शन दिया गया था. इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर नीचे उतारा गया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सांड छत पर चढ़ा हुआ है और नीचे आने का प्रयास कर रहा है. इसी बीच कुछ लोग उसे छत पर ही रोक रहे हैं, ताकि वह छत से गिर कर चोटिल न हो जाए. इसके बाद उसे कई लोगों ने मिल कर रस्सी से बांधा और फिर उसे धीरे-धीरे सीढ़ियों से ही नीचे उतारा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago