दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter
DC-W vs MI-W, WPL 2023 Final Match: दिल्ली कैपिटल्स रविवार (26 मार्च) को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के फाइनल में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगी. टूर्नामेंट के लीग चरण से सीधे अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल में अपना स्थान बुक कर चुकी दिल्ली की टीम के लिए अब तक सफर शानदार रहा है. जबकि मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर क्लैश में यूपी को हराकर फाइनल में पहुंची. देश में क्रिकेट फैंस यह मुकाबला देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और सबके मन में सवाल है कि आखिर कौन महिला प्रीमियर लीग 2023 का खिताब जीतेगा.
WPL फाइनल में मुंबई, 26 को दिल्ली से मैच
इस सीजन में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होगी. दोनों ने एक दूसरे खिलाफ 1-1 मुकाबला जीता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहता है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने अब तक डब्ल्यूपीएल 2023 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, और दोनों ने 12 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई है. एक तरफ हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी है तो दूसरी ओर मेग लैनिंग की टीम तैयार है. दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, इसलिए फाइनल और भी दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें: ‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’, क्रिकेट में जारी है फिंक्सिंग का ‘खेल’, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
मेग लैनिंग ने अब तक टीम में शानदार तरीके से अपनी अगुवाई की है. दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी, और उसे शिखर मुकाबले की तैयारी के लिए काफी समय मिला. जीत की गति को जारी रखने के लिए हो सकता है कि टीम अपने प्लेइंग-11 में बदलाव न करे. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम पर थोड़ा प्रेशर जरूर होगा.
पिच रिपोर्ट
ब्रेबोर्न स्टेडियम की सतह ने अब तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का साथ दिया है. डब्ल्यूपीएल में यहां खेले गए कुल 10 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने चार बार जीत हासिल की है, जबकि पीछा करने वाली टीमों ने छह गेम जीते हैं. इस टर्फ पर पहली पारी का औसत 169 है, और इसलिए टीमें 180 से ऊपर का स्कोर पोस्ट करने का लक्ष्य रखेंगी.
संभावित प्लेइंग XI:
DC: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव
MI: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (WK), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (C), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…