देश

Bareilly: नाले पर अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद पर चला बुलडोजर, VIDEO

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जों व अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सोमवार को यूपी के बरेली जिले में एक अवैध मस्जिद को बुलडोजर से गिरा दिया गया. जानकारी के मुताबिक, मस्जिद नाले के ऊपर अवैध रूप से बनी थी. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया.

जानकारी के मुताबिक, बरेली शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइन्स, आवास विकास में स्थानीय लोगों ने नाले पर कब्जा कर मस्जिद रसूल शाह बाबा के निर्माण की शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि नाले के ऊपर बनी मस्जिद के कारण क्षेत्र में कई जगह पर पानी का अवरोध हो रहा था. इस पर नगर निगम को स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भेजी थी. इस पर नगर निगम ने पहले स्थलीय जांच की और सारी जानकारी एकत्र करने के बाद मालूम हुआ कि मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है. इस पर नगर निगम की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद को वो हिस्सा बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जो अवैध रूप से नाले के ऊपर बना था.

पढ़ें ये भी- लाखों युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, आठ करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने: मोदी

बुलडोजर एक्शन का लोगों ने किया विरोध

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सिविल लाइन आवास विकास कॉलोनी से अक्षय बिहार तक अतिक्रमण हटाया गया. हालांकि मस्जिद ध्वस्त करने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कार्रवाई रोकी नहीं गई. अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लम्बे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी. इसी के बाद सोमवार को कार्रवाई की गई है.

नाले के ऊपर मस्जिद बनने के कारण नाला पूरी तरह से बंद हो चुका था, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान थे. बताया जा रहा है कि घरो से निकलने वाला पानी आस-पास के क्षेत्रों में भर रहा था, जिससे तमाम बीमारियां घेर रही थीं. तो वहीं बारिश का पानी भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि नाले के ऊपर से अवैध कब्जा हटाकर नाला साफ कराया जाएगा. ताकि स्थानीय लोगों को किसी तरह की समस्या न हो.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago