खेल

इस दिन MS Dhoni खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच, सामने आई तारीख! होगा ऐतिहासिक करियर का अंत

MS Dhoni Last IPL Match: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस सीजन में अपने अंतिम टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत के पूर्व कप्तान पहले ही 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे. CSK के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. सीएसके के सभी फैंस के लिए यह एक विशेष अवसर है क्योंकि आईपीएल की चेन्नई में वापसी हो रही है. लेकिन अगर धोनी अपना आखिरी सीजन खेलते हैं तो यह सीएसके फैंस के लिए दुखद क्षण भी होगा.

धोनी ने 2008 में ओपनिंग सीजन के बाद से सीएसके का नेतृत्व किया है. आईपीएल 2022 में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी की बागडोर सौंपी लेकिन जडेजा की कप्तानी में सीएसके के लिए कठिन समय के कारण एक बार फिर माही फ्रंटफुट से टीम लीड करने के लिए आगे आए.

ये भी पढ़ें: IND-W vs IRE-W: जीते तो सेमीफाइनल, हारने पर टूट जाएगा वर्ल्ड कप का सपना! जानिए टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

चेपॉक में खेल सकते हैं माही आखिरी मैच

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2023 में धोनी आखिरी बार खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं. अगर सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करती है तो 14 मई को धोनी अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं. चेपॉक पर इस मुकाबले में सीएसके की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होनी है.

आईपीएल के 16वें सीजन में सीएसके एक बार फिर शानदार शुरुआत करना चाहेगी. क्योंकि धोनी का लक्ष्य सीएसके को अपना पांचवां आईपीएल खिताब दिलाते हुए अपने करियर का अंत करने का लक्ष्य होगा.

आईपीएल में माही का रिकॉर्ड

-धोनी की कप्तानी में CSK ने 4 IPL और 2 चैम्पियंस लीग जीती हैं.

-धोनी IPL में 100+ मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं. टीम ने 204 मैच में से 121 जीते हैं.

-धोनी आईपीएल में 20वें ओवर के सबसे बेस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं.

-IPL के 20वें ओवर में 500+ रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. वे 554 रन बना चुके हैं.

31 मार्च को बजेगा बिगुल

IPL के 16वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. सीजन का आगाज 31 मार्च तारीख को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में भिड़ंत के साथ होगा. धोनी और हार्दिक के बीच मुकाबले का इंतजार प्रशंसकों को रहेगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

8 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

12 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

41 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

47 minutes ago