Categories: देश

UP News: CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया UPSRTC का ऐप, अब होगी घर बैठे टिकट बुकिंग, पिकअप पॉइंट चुनने की भी सुविधा

Lucknow: यूपी रोडवेज अब दिन प्रतिदिन अत्याधुनिक होते जा रहा है. यूपीएसआरटीसी ने इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपना एक ऐप लांच कर दिया है. इसके जरिए यात्रियों को टिकट बुकिंग एवं पैसेंजर फीडबैक की सुविधा मिलेगी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐप का अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुभारंभ किया. इस ऐप को ‘यूपी राही’ ऐप का नाम दिया गया है.

मिलेगी कैशलेस सुविधा

इस ऐप से घर बैठे ही यात्री एडवांस बुकिंग कर पाएंगे. वहीं इसके जरिए उन्हें कैशलेस यात्रा की सुविधा भी मिलेगी. यात्री अपने सफर से जुड़ी किसी समस्या और यात्रा से संबंधित अन्य मुद्दों पर ऐप पर अपना फीडबैक भी दे सकेंगे. अपने शुभारंभ के साथ ही यह ऐप आधिकारिक रूप से काम करने लगा है. इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में यह ऐप उपलब्ध है.

कराना होगा रजिस्ट्रेशन

यूपीएसआरटीसी के GM आईटी युजवेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐप को डाउनलोड करने के बाद यात्री को सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही वे ऐप पर मौजूद सुविधाओं का उपयोग कर पाएंगे. ऐप के जरिए टिकट बुक करने के लिए क्यूआर कोड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, डेबिट कार्ड या किसी भी अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. वहीं टिकट बुक करने के बाद प्रिटंआउट लेने की भी जरूरत नहीं होगी. वे ऐप पर ही टिकट बुकिंग की स्थिति दिखाकर यात्रा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Hijab Row: हिजाब पहनने वाले छात्रों को पीयूसी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का ऐलान

मिलेगी यह खास सुविधा

ऐप के फीचर्स को लेकर युजवेंद्र कुमार ने बताया कि इसके जरिए यात्री जहां अपने पुराने सफर को ट्रैक कर सकेंगे. वहीं उन्हें टिकट की बुकिंग करते समय ही बस चुनने का मौका मिलेगा. यहां तक की यात्री अपनी सुविधानुसार पिकअप पॉइंट का भी चुनाव कर सकेंगे.

गूगल प्लेस्टोर से करना होगा डाउनलोड

ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आईडी और पासवर्ड जेनरेट हो जाएगा. आप चाहें तो इस ऐप पर अपना प्रोफाइल भी बना सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago