आस्था

Today Horoscope, 06 March 2023: इन राशि वालों को लेनदेन करते समय रहना होगा सावधान, जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन

Today Horoscope, 06 March 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

रोमांस के लिहाज से आज का दिन आपके लिए रोमांचक दिन है. शाम के लिए कोई खास योजना बना सकते हैं. आमदनी का नया स्त्रोत बनेगा. वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन बोलने में सावधानी बरतें. किसी दूसरे से अपनी बात बताने से बचें. व्यापारी आज अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे. कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है. शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. बदलते समय के साथ क़दमताल करने की कोशिश करें. मानसिक तनाव हो सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे. अपने किशोरावस्था के दिनों की याद कर सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. कार्यस्थल पर मानसिक तनाव मिल सकता है. व्यापार में सफलता मिलेगी. आज के दिन विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. आज आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: होली के दिन सबसे पहले भगवान कृष्ण से लेकर माता लक्ष्‍मी तक को लगाएं यह रंग और चढ़ाएं इसका भोग

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दिन के दूसरे पहर में विदेश से कोई सूचना मिल सकती है. दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. आज के दिन सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. संतान से सुख मिलेगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आपका सबसे कोई सपना हक़ीक़त में बदल सकता है. आज अपनी भावनाओं को दूसरे के सामने व्यक्त करने से बचें. जीवनसाथी के साथ भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है. आखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है. व्यवसाय में मनमाफिक लाभ नहीं होगा. दिन के दूसरे पहर में अचानक से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. करीबी रिश्तेदारों पर खर्चे से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. जितना आप नकारात्मक सोचते हैं उतना आपको ही हानि होगी.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप थकान और उदासी महसूस कर सकते हैं. जीवन-साथी से तनाव मिल सकता है. कार्यस्थल पर स्नेह का माहौल बना रहेगा. एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे. वैवाहिक जीवन में सहज रहें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. परिवार में कहासुनी हो सकती है. बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें.

Rohit Rai

Recent Posts

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

2 hours ago

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

9 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

9 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

9 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

9 hours ago