सीएम योगी आदित्यनाथ
Sawan 2023: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन किया. चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले भगवान भोले शंकर को सावन मास अति प्रिय है. इसीलिए सावन की शुरूआत होते ही पूरे प्रदेश भर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है और रुद्राभिषेक के साथ ही अन्य धार्मिक गतिविधियां शुरू हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक व हवन कर रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना की.
मंगलवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, ऋतुफल के रस एवं दूध से रुद्राभिषेक किया. मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया.
सीएम ने की प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना
रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की. विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की. सीएम ने करीब दो घंटे अनुष्ठान किया. जानकारी के अनुसार पूजा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह रामगढ़ताल पहुंचे हैं और यहां पर संपर्क स्मार्ट शाला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इस मौके पर चरगांवां के 68 बेसिक स्कूलों को एलईडी टीवी और गणित-अंग्रेजी किट (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) वितरित करेंगे.
ये भी पढ़ें- UP News: आगरा में तेज रफ्तार का टूटा कहर, सड़क हादसे में पांच की मौत, चार हुए घायल, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
बता दें कि मंगलवार से हिंदू धर्म का पवित्र माह सावन शुरू हो रहा है. मान्यता है कि इस माह में भगवान शंकर धरती पर आते हैं और भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं. इसी मान्यता को मानते हुए प्रदेश भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. यूपी के राजधानी में मनकामेश्वर मंदिर से लेकर महाकाल मंदिर राजेंद्र नगर में सुबह से ही भक्त भोले बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं तो वहीं श्रावस्ती में सिरसिया के पांडव कालीन मंदिर विभूतिनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा की पूजा कर रहे हैं. तो सीतापुर में भी प्राचीन बाबा श्याम नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्त पूजा-पाठ कर रहे हैं. देश के धार्मिक नगरों में शामिल अयोध्या, वाराणसी काशी विश्वनाथ सहित प्रदेश के सभी छोटे-बड़े शिवमंदिरों में आज सावन के पहले दिन शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…