देश

साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत में है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज भारत कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता बनाकर आगे बढ़ रहा है और इसी का नतीजा है कि भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वह डिजिटल प्रौद्योगिकी और 5-जी जैसे क्षेत्रों में बड़े-बड़े देशों का मुकाबला कर रहा है. आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्ती में स्थित प्रशांति निलयम में नवनिर्मित साईं हीरा वैश्विक सम्मेलन केंद्र का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह बात कही.

‘अमृतकाल’ को ‘कर्तव्य काल’ का नाम दिया है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आजादी के 100 वर्ष के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए, हमने हमारे ‘अमृतकाल’ को ‘कर्तव्य काल’ का नाम दिया है. हमारे कर्तव्यों में आध्यात्मिक मूल्यों का मार्गदर्शन भी है और भविष्य के संकल्प भी हैं. इसमें विकास भी है और विरासत भी है.’’ मोदी ने कहा कि आज एक ओर देश में आध्यात्मिक केंद्रों का पुनरुद्धार हो रहा है तो साथ ही भारत अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भी लीड कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है. आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. डिजिटल प्रौद्योगिकी और 5-जी जैसे क्षेत्रों में हम बड़े-बड़े देशों का मुकाबला कर रहे हैं. दुनिया में आज जितने भी रियल टाइम ऑनलाइन लेनदेन हो रहे हैं, उसमें 40 प्रतिशत अकेले भारत में हो रहे हैं.’’

“विश्व भारत के नेतृत्व में भरोसा कर रहा है”

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से आज यह परिवर्तन आ रहा है, इसलिए विश्व भारत के नेतृत्व में भरोसा कर रहा है. भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 बैठकों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग सत्र के आयोजनों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में आज भारत के प्रति आकर्षण भी बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत, हमारा अतीत, हमारी धरोहर.. इनके प्रति जिज्ञासा भी लगातार बढ़ती जा रही है. जिज्ञासा ही नहीं, बल्कि आस्था भी बढ़ रही है.’’
उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे. प्रशांति निलयम श्री सत्य साईं बाबा का मुख्य आश्रम है. समाजसेवी रयुको हीरा द्वारा प्रदत्त यह केंद्र सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आध्यात्मिकता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण का एक प्रमाण है.
-भारत एक्सप्रेस
Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

19 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

23 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

55 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

2 hours ago