बिजनेस

सरकार ने कैंसिल की पवनहंस विनिवेश प्रक्रिया, तीसरी बार हो रही थी बेचने की कोशिश

PAWAN HANS :  हेलिकॉप्टर की सुविधा देने वाली कंपनी पवन हंस के निजीकरण की कोशिशें एक बार फिर से ठंडे बस्ते में चली गई हैं. केंद्र सरकार लगातार तीसरी बार विनिवेश के जरिए इसके प्राइवेटाइजेशन की कोशिश कर रही थी, लेकिन एक बार फिर से सरकार की कोसिस फेल हो गई है. सरकार ने पवनहंस के विनिवेस की प्रक्रिया को टाल दिया है. पवन हंस भारत सरकार और महारत्ना कंपनी ओएनजीसी ( ONGC ) का जॉइंट वेंचर है. पवनहंस में सरकार 51 फीसदी की हिस्सेदारी रखती है जबकि बाकी हिस्सा ओएनजीसी ( ONGC )  के पास है.

ये भी पढ़ें- Senco Gold IPO: आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला Senco Gold IPO, क्या निवेशकों को होगा फायदा ?

तीन बार सरकार कर चुकी है कोशिश –

सरकार की पवन हंस को बेचने की यह तीसरी कोशिश थी. इससे पहले साल 2018 में साल 2019 में भी सरकार इसे प्राइवेट करने की कोशिश कर चुकी है. लेकिन निवेशकों से अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कैंसिल करना पड़ा था.

क्यों टाली गई विनिवेश की प्रक्रिया-

सरकार ने 29 अप्रैल, 2022 को स्टार-9 मोबिलिटी को पवन हंस में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सफल बिडर माना गया था. हालांकि स्टार-9 मोबिलिटी को लेटर आफ इंटेंट (एलओआई) जारी नहीं किया गया था. अब इस कंपनी को प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य नहीं माना गया. इसी कारण से इस विनिवेश प्रक्रिया को टाल दिया गया है.

स्टार 9 मोबिलिटी की पार्टनर फर्म अल्मास के ऊपर कई सारे आरोप हैं जिसकेचलते उनके खिलाफ कई सरकारी आदेश निकाले जा चुके हैं. भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने भी एक विशेष अदालत में अल्मास के खिलाफ शिकायत दायर की थी. इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सफल बोलीकर्ता फर्म ही को अयोग्य घोषित कर दिया गया.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

2 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

26 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

41 minutes ago