मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
Parthala Flyover Inauguration In Noida: रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नोएडा में रहेंगे और पर्थला फ्लाईओवर (Parthala Flyover) का तोहफा यहां के निवासियों को देंगे. यानी वह बहुप्रतीक्षित पर्थला फ्लाईओवर का शुभारंभ करने के लिए ही आज नोएडा पहुंचे रहे हैं. इसी के साथ वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की और भी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. ये सारे प्रोजेक्ट्स करीब 1720 करोड़ रुपये के हैं. बता दें कि कल ही मुख्यमंत्री ने कान्हा की नगरी में 2.99 अरब की विकास योजनाओं पर मुहर लगाई है. इस तरह से प्रदेश दिन पर दिन विकास की ओर बढ़ रहा है.
बता दें कि नोएडा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है तो वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ ही नोएडा प्राधिकरण ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट सुरक्षा के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर मुस्तैद हो गई है. इस सम्बंध में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएम के आगमन पर 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 500 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, इसी के साथ कार्यक्रम के दौरान सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही पैरामिलिट्री और पीएसी की कई कंपनियां कड़ी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी. कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था रहेगी. जिस जगह से सीएम योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वहां सुरक्षा पूरी तरह से अभेद होगी. इस सबके बीच आम जनता को कोई समस्या न हो, इसका भी ख्याल रखा गया है.
सीएम के दौरे को देखते हुए LIU की कई टीमों को सक्रिय मोड पर रखा गया है. कार्यक्रम से संबंधित छोटी से छोटी जानकारी को भी सभी सुरक्षा एजेंसियों से एक दूसरे से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि सीएम करीब 8 घंटे नोएडा में रहेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को चेक किया है. साथ ही 2 टीमें सोशल मीडिया पर भी नजर रखेंगी. नोएडा व ग्रेटर नोएडा में इस दौरान 600 से अधिक पुलिसकर्मियों के जिम्मे यहां की ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी. इस दौरान यहां ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा. इसके लिए भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं.
बता दें कि पर्थला फ्लाईओवर खुल जाने से पर्थला चौक पर डायवर्जन और जाम की समस्या झेल रहे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों को खासा राहत मिलेगी. मालूम हो कि दोनों शहरों के बीच लाखों लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं और जाम की समस्या से उनको रोज ही दो-चार होना पड़ता है.
-भारत एक्सप्रेस
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…