देश

UP News: किसानों के लिए सीएम योगी ने खोला खुशियों का पिटारा, अब बढ़ जाएगा व्यापार, युवाओं को मिलेगा रोजगार

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है, इसके बाद किसानों की जिंदगी बदलने वाली है. होली के बाद सीएम योगी ने घोषणा की है कि गोरखपुर के दक्षिणांचल को जल मार्ग की सुविधा दी जाएगी. ऐसा होने के बाद किसान अपनी सब्जियों और फसलों को बाहर भेज सकेंगे. युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर बनेंगे.

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन अवसर पर पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को जल मार्ग की सुविधा दी जाएगी, जलमार्ग विकसित होने पर यहां के किसान अपनी फसलों, सब्जियों को बंदरगाह के जरिये बाहर भेज सकेंगे. जिससे किसानों को लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान की मेजबानी में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, कि, ‘‘दक्षिणांचल से सर्वाधिक पलायन होता था. अब इंडस्ट्रियल टाउनशिप के जरिये धुरियापार, गोला, सिकरीगंज, खजनी होते हुए इतने उद्योग लग जाएंगे कि लोगों को रोजगार के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा.’’

पढ़ें इसे भी- UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू की बड़ी रणनीति, यूपी में सपा से गठबंधन के दिए संकेत

जमीन अधिग्रहण के लिए की गई है 200 करोड़ की व्यवस्था

इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योग लगाने को लेकर जमीन अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री ने सांसद खेल महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल आयोजन से गांव-गांव खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है. एक-एक संसदीय क्षेत्र में दो से ढाई हजार तक नए खिलाड़ी तैयार हुए हैं. प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में यह संख्या करीब दो लाख तक होगी. सांसद खेल महाकुंभ वैश्विक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का मंच बन रहा है.

खेलों को लेकर भी कही बड़ी बात

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती और वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

50 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

36 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

42 minutes ago