मनोरंजन

Oscars 2023: ऑस्कर में भारत का जलवा, फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ ने जीता बेस्ट ओरिजिनल कैटेगरी अवॉर्ड

Oscars 2023: भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गाने की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है. इस श्रेणी में गाने ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी.

तेलुगु गाने ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है.

‘नाटू नाटू’ गीतकार चंद्रबोस की पत्नी सुचित्रा बोस ने कहा कि “यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है. चंद्रबोस को इस गीत को लिखने का अवसर देने के लिए मैं एस.एस. राजामौली, उनकी पत्नी और कीरावनी गारू का धन्यवाद करती हूं.”

इससे पहले ‘नाटू नाटू’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे. प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं. समारोह में भारतीय गायकों की प्रस्तुति की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने की थी.

दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार हार पहना था. अभिनेत्री ने प्रस्तुति की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘क्या आपको पता है ‘नाटू’ क्या है, अगर नहीं तो अब पता चल जाएगा. पेश है ‘आरआरआर’ से ‘नाटू नाटू’.’’

गीत की प्रस्तुति के लिए आयोजकों ने मंच पर गाने के सेट को दिखाने की कोशिश. इस गीत की शूटिंग यूक्रेन की राजधानी कीव स्थति राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुई है. ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Oscars 2023: ऑस्कर अवार्ड में भारत का जलवा, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए जीता पहला ऑस्कर

गौरतलब है कि डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ब्रिटेन की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गीत ‘जय हो’ सर्वश्रेष्ठ मूल ‘स्कोर’ व मूल गीत श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत है। इसके संगीतकार ए.आर. रहमान थे और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे।

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago