फोटो-सोशल मीडिया
UP News: यूपी सरकार में ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के काफिले पर हमला हुआ है. इस घटना में मंत्री की कार का शीशा टूट गया है और गाड़ी पलट-पलटते बची है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. ये मामला कोतवाली क्षेत्र के परासिया भंडारी गांव के पास का है. मंत्री 14 अगस्त को दोपहर दो बजे के करीब अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. मंत्री जी बाल-बाल बचे.
घटना को लेकर मंत्री के पीएसओ प्रवीन कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है. शिकायत के अनुसार, सोमवार को दोपहर दो बजे राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम सदर कोतवाली के सोनूघाट से कुशीनगर जा रही थीं और उनके साथ गाड़ी में ड्राइवर और पीएसओ व एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे. प्रवीन कुमार ने आगे बताया, ” जैसे ही मंत्री का काफिला कोतवाली थाना क्षेत्र के परसिया भडारी गांव के पास पहुंचा कि अचानक दो बाइक सवार युवक आ गए और किसी धारदार हथियार से कार पर वार कर दिया. अचानक हुए हमले में मंत्री डर गईं.
प्रवीन कुमार ने कहा कि गाड़ी पलटने से बाल-बाल बची. उन्होंने बताया कि जब सीसीटीवी चेक किया तो हमलावर परसिया भंडारी का निकला, जिसका नाम रमन सिंह है. प्रवीन ने आरोप लगाया कि रमन सिंह जान से मारने के मकसद से आया था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रमन सिंह और एक अज्ञात पर आईपीसी की धारा 307, 352,427,504,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
चश्मदीदों ने बताया कि मंत्री के काफिले में घुसे बाइक सवार की बाइक की डैंडिल मंत्री की कार से टकरा गई थी. इसी के बाद विवाद हुआ. शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है.
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…