खेल

IND vs IRE: संजू सैमसन या जितेश शर्मा, आयरलैंड के खिलाफ कौन होगा कप्तान बुमराह की पहली पसंद?

IND vs IRE: आयरलैंड में टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जितेश शर्मा की मौजूदगी से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की जगह खतरे में पड़ सकती है. जितेश ने आईपीएल-2023 में शानदार प्रदर्शन किया था और वह ब्लू जर्सी में धमाका करने को तैयार हैं. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से पहले इस सीरीज को फिटनेस टेस्ट के रूप में देख रहे कप्तान जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम में अधिकतर वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें एशियाई खेलों की टीम में जगह मिली है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के तीन मैच में 12, सात और 13 रन की पारियां खेलने वाले सैमसन ने अपनी मुसीबत खुद बढ़ाई है. अगर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जितेश को विकेटकीपर और फिनिशर की भूमिका मिलती है तो हैरानी नहीं होगी. जितेश आगामी एशियाई खेलों में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद होंगे. जितेश आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए पांचवें या छठे नंबर पर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं.

सैमसन के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव

लोकेश राहुल अगर टीम में जगह नहीं बना पाते हैं तो सैमसन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में रिजर्व विकेटकीपर की दौड़ में अब भी सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है. विश्व कप में दावेदारी पेश करने के लिए सैमसन को कुछ और मैच मिलेंगे लेकिन क्या टीम का थिंक टैंक दोनों विकेटकीपर को एकादश में जगह दे पाएगा. टीम देखकर लगता है कि ऐसा करना आसान नहीं होगा. ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के पारी का आगाज करने की संभावना है जबकि वेस्टइंडीज में डेब्यू के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले तिलक वर्मा एक बार फिर चौथे नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs WI T20i: खराब बैटिंग-बॉलिंग…लचर कप्तानी… विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को भारी पड़ी ये गलती

सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में तीसरे स्थान पर जगह बनती है. सैमसन को इस स्थान पर आजमाया जा सकता है. टीम में बड़े शॉट खेलने में सक्षम शिवम दुबे भी हैं जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से काफी प्रभावित किया. हालांकि गेंदबाजी में वह एक कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं. वहीं सैमसन अगर सारे मैच खेलते हैं तो जितेश और रिंकू सिंह में से एक को बाहर बैठना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

6 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

11 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

29 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

31 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago