सांकेतिक फोटो
लगभग दो दशक यानी 19 सालों के लम्बे अंतराल के बाद श्रावण मास दो महीनों का है. ऐसे में भारत में हमेशा टूरिज्म को बढ़ावा देने वाला रेल मंत्रालय का आईआरसीटीसी भला कैसे कुछ विशेष नहीं करती.
आईआरसीटीसी (IRCTC) भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 10 जुलाई से “दक्षिण भारत यात्रा” शुरू करने जा रही है. 10 रात और 11 दिवसीय यात्रा में कुल 767 यात्री यात्रा कर सकते हैं. जिसमें कम्फर्ट जोन यानी एसी सेकेण्ड क्लास (AC Second Class) में 49, स्टैंडर्ड जोन यानी एसी थर्ड क्लास (AC Third Class) में 70 एवं इकोनॉमी जोन यानी स्लीपर क्लास (Sleeper Class) में 648 यात्री यात्रा कर सकते हैं.
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) का सेकेण्ड क्लास एसी में 46557 रुपये एवं 5 वर्ष से 11 वर्ष के बीच के बच्चों के 44825 रुपये, थर्ड क्लास एसी में 35072 रुपये एवं 5 वर्ष से 11 वर्ष के बीच के बच्चों के 33628 रुपये, स्लीपर क्लास में 20870 रुपये एवं 5 वर्ष से 11 वर्ष के बीच के बच्चों के 19642 रुपये टिकट समेत पूरे यात्रा पैकेज का शुल्क है.
यह भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आज, तैनात किए गए 1.30 लाख से अधिक जवान
दक्षिण भारत यात्रा (South India Travel) 10 जुलाई को योगनगरी ऋषिकेश से 00:05 बजे से शुरु होकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, मरकापुर रोड, तिरुपति, रामेश्वरम् होते हुए 17 जुलाई को कन्याकुमारी पहुंचेगी. 18 जुलाई को यात्रियों को दर्शन कराके भारत गौरव यात्रा ट्रेन वापस योगनगरी ऋषिकेश के लिए निकलेगी और 20 जुलाई को योगनगरी ऋषिकेश में 14:50 बजे यात्रा का समापन होगा.
दक्षिण भारत यात्रा में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मन्दिर, मीनाक्षी मन्दिर, रामनाथ स्वामी मन्दिर रामेश्वरम् और कन्याकुमारी में यात्री दर्शन पूजन कर सकेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने ईएमआई (EMI) की सुविधा भी उपलब्ध कराई है जिसमें यात्री ईएमआई पर भी यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए आईआरसीटीसी ने 14 बैंको के साथ टाईअप किया है.
बकौल अजीत कुमार सिन्हा, सीआरएम, आईआरसीटीसी, (Ajeet Kumar Sinha, CRM, IRCTC) भारत गौरव यात्रा ट्रेन का लक्ष्य भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ – साथ भारतीय सभ्यता एवं इतिहास से आमजन को रूबरू कराना है. यात्री एक बार ट्रेन में बैठ जाते हैं उसके बाद उनके रुकने, खाने की चिन्ता भी आईआरसीटीसी करेगा जैसा की पैकेज में लिखा होगा.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…