देश

UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार (7 दिसंबर) को एटा के मलावन गांव में स्थित जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया. मौके पर अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को प्लांट के संचालन और उसकी कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

इसी महीने कामर्शियल विद्युत उत्पादन शुरू होगा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों के समर्पण और ईमानदारी से अपने दायित्वों को पूरा करने के चलते यूपी जल्द ही विद्युत उत्पादन मामले में आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने कहा कि जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की 660 मेगावाट क्षमता की प्रथम यूनिट से इसी महीने कामर्शियल विद्युत उत्पादन शुरू हो जायेगा.

12 हजार 320 करोड़ की लागत की परियोजना

ऊर्जा मंत्री ने परियोजना को लेकर बताया कि 12 हजार 320 करोड़ की लागत से पूरी कराई जा रही इस परियोजना में बिना किसी समस्या और देरी के कार्यों को पूरा किया गया है. इसके लिए 4 हजार कार्मिक और विद्युत विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान ये भी कहा कि इस यूनिट से कुल 31.68 मि0यू0 विद्युत उत्पादन होगा. 660 मेगावाट इस यूनिट से साल 2024 से कार्मशियल प्रोडक्शन की शुरुआत भी होगी. जिससे प्रदेश को कुल 1920 मेगावाट क्षमता की बिजली मिलना शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- चीन के निमोनिया से जुड़े हैं दिल्ली AIIMS में बैक्टीरिया के मामले? सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

प्लांट में 4 हजार कर्मचारी कार्यरत

ऊर्जा मंत्री ने कहा, ” इस यूनिट में 4 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं. जिसमें 300 कार्मिक विद्युत विभाग के और 200 लोग के करीब वेन्डर्स और ठेकेदार हैं. इस यूनिट से कामर्शियल उत्पादन शुरू होने में अब कोई भी संदेह नहीं है. सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी आधारित यह पावर प्लांट पर्यावरण मानक के अनुरूप होने के साथ ही जीरो लिक्विड डिस्चार्ज होगा.”

शुरू हुई ओटीएस सेवा

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बकाए बिल, चोरी के मामले और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 8 नवंबर से ओटीएस शुरू की गई है ये दिसंबर के अंत तक चलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

6 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

12 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

29 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

32 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago