देश

Cash for query Case: आज बढ़ सकती है महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में होगी पेश

Cash for query Case: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें आज बढ़ सकती हैं. लोकसभा की एथिक्स कमेटी अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करने जा रही है. ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले को लेकर यह रिपोर्ट बनाई गई है. संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से संबंधित एथिक्स पैनल की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी. बता दें कि लोकसभा की एथिक्स कमेटी इस रिपोर्ट को संसद के निचले सदन में पेश करने के लिस्ट कर चुकी है. ‘

महुआ मोइत्रा ने कही ये बात

‘कैश-फॉर-क्वेरी’ मामले में महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. हालांकि, यह रिपोर्ट 4 दिसंबर को ही सदन में पेश की जानी थी. लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है. वहीं एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि वे इसे रखेंगे या नहीं.’ वहीं आज ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में एथिक्स रिपोर्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “हम देखेंगे. जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है, इन्होंने वस्त्रहरण शरू किया है तो अब महाभारत का रण देखिए.”

रिश्वत लेने का आरोप

महुआ मोइत्रा को लकेर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत की थी. मोइत्रा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि बिजनेस मैन दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर उपहार के बदले महुआ ने अडानी समूह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए लोकसभा में सवाल पूछा था.

संवेदनशील है मामला

वहीं महुआ पर किसी भी फैसले से पहले एथिक्स पैनल की सिफारिशों पर संसद में चर्चा की मांग की है. तैयार की गई रिपोर्ट 500 पन्नों की है. वहीं सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि उन्होंने 2019 से लेकर 2023 के दौरान चार बार यूएई की यात्रा की है. वहीं एक महुआ ने वहां से पार्लियमेंट लॉगिन क्रेडेंशियल भी उपयोग किया है. दुबई से 47 बार महुआ के लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल किया गया.

इसे भी पढ़ें: UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बता दें कि नियमों के अनुसार महुआ मोइत्रा को सदन से तभी निष्कासित किया जा सकता है, जब सदन एथिक्स कमेटी की सिफारिश के पक्ष में वोट करे. ऐसे में आज का दिन महुआ के लिए काफी अहम है. हालांकि महुआ कि मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी मामले में लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

Rohit Rai

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

14 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

14 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

27 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

45 minutes ago