फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के महज छह दिनों में ही दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी अहम भूमिका निभा रहे हैं. एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ‘एनिमल’ में रणबीर के साथ अपने न्यूड और इंटीमेट सीन को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. इस फिल्म में उन्होंने जोया का किरदार निभाया है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही राप्ती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. नेटिज़न्स ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ भी कहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में तृप्ति ने ‘एनिमल’ में अपने इंटिमेट सीन्स के बारे में खुलकर बात की.
इस पर तृप्ति ने कहा एनिमल में मेरे सीन की भी काफी आलोचना हो रही है और शुरुआत में मैं आलोचना से परेशान थी. क्योंकि मेरी शुरुआती फिल्मों के लिए कभी मेरी आलोचना नहीं की गई. इस बार दोनों पक्ष देखने को मिल रहे हैं. लेकिन जब तक मैं सहज हूं, जब तक सेट पर मेरे आसपास के लोग मुझे सहज रहने देते हैं, जब तक मुझे लगता है कि मैं जो कर रही हूं वह सही है, मैं इसे करना जारी रखूंगी. क्योंकि एक अभिनेत्री और एक व्यक्ति के रूप में मैं कुछ चीजों का अनुभव करना चाहती हूं.
ये भी पढ़ें- Sunny Deol: मुंबई की सड़कों पर नशे में धुत होकर घूमते दिखें सनी देओल, वीडियो हुआ वायरल
तृप्ति ने यह भी बताया कि ‘एनिमल’ के सेट पर कैसे इंटिमेट सीन शूट किए जाते थे. उस दिन सेट पर केवल चार लोग थे. मैं, रणबीर, संदीप सर और डीओपी. हर पांच मिनट में वे मुझसे पूछते थे कि क्या तुम ठीक हो? आपको किस चीज़ की जरूरत है? क्या आप आराम कर रहे है जब आपके आस-पास के लोग आपका इतना समर्थन करते हैं, तो आपको अजीब नहीं लगता. बेशक, जो लोग नहीं जानते कि सेट पर काम कैसे होता है और अंतरंग दृश्य कैसे फिल्माए जाते हैं, कई चीजें उनकी काल्पनिक दुनिया में प्रवेश करती हैं. यह उनके लिए चौंकाने वाला होगा और हर किसी की अपनी राय है. लेकिन मैं बहुत सहज थी और मैं अपनी भूमिका की आवश्यकता के अनुसार ऐसे दृश्य करना जारी रखूंगी.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…