देश

पुलिस के संरक्षण में हो रहा नशे और जुए का कारोबार- BJP सांसद वरुण गांधी की विस्फोटक चिट्ठी वायरल

Varun Gandhi: हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) अपनी एक विस्फोटक चिठ्ठी के कारण फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वह बीजेपी सांसद हैं. कई बार वह अपनी ही सरकार की आलोचना कर चुके हैं, जिसका विपक्षी दल खूब फायदा उठाते रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल उनकी एक चिठ्ठी सीधे-सीधे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ कर रही है और युवाओं को नशे की ओर धकेलने का आरोप लगा रही है.

डीजीपी को लिखी गई है वायरल चिठ्ठी

इस चिठ्ठी के जरिए अब वरुण गांधी ने योगी सरकार की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी चिठ्ठी में उन्होंने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि वरुण गांधी की वायरल चिठ्ठी यूपी के डीजीपी को लिखी गई है और इसमें वरुण ने बरेली के बहेड़ी पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. वरुण ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है, “मेरे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया है कि बहेड़ी कोतवाली की मिलीभगत से बहेड़ी नगर में नशे और जुए का कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है.” उन्होंने आगे लिखा है कि क्षेत्र के आमजनमानस के साथ बहेड़ी पुलिस का रवैया अच्छा नहीं है.

ये भी पढ़ें- UP Assembly: विधानसभा में 43 साल बाद पेश की गई मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट, मुस्लिम लीग के दो नेताओं के चलते भड़के थे दंगे

बढ़ रहे हैं गोकशी के मामले

पत्र में उन्होंने आगे लिखा है, “कोतवाली में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है. कोतवाली के काले कारनामे लगातार पेपर में छप रहे हैं. क्षेत्र में गोकशी के मामले भी लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, जोकि दुखद है. विभागीय कार्रवाई न होना चिंता का विषय है, जिससे लोगों में रोष है.” फिर इसी में आगे लिखा है कि समस्त क्षेत्रवासियों ने बहेड़ी कोतवाली की गोपनीय जांच कर दोषियों पर विभागीय कार्यवाही कराने का आग्रह किया है.

वरुण की मांग

वरुण गांधी ने लिखा है, “मेरा आपसे आग्रह है कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए बहेड़ी कोतवाली की गोपनीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का कष्ट करें, ताकि आम जनमानस को न्याय मिल सके.” वरुण गांधी के नाम से वायरल इस लेटर में उनके हस्ताक्षर भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

57 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

23 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago