देश

बेटे ने 80 साल की मां को छोड़ दिया अकेला, तो सहारा बने भाजपा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, कराया ये इंतजाम

MLA Dr Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में एक 80 साल की वृद्धा को उसके बेटे ने अकेला छोड़ दिया था. जिससे वह असहाय हो गई, कोई उसकी देखभाल करने वाला नहीं बचा था. इसका पता जब सरोजिनी नगर (लखनऊ) के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को चला तो वे तत्काल मदद को आगे आए. उन्होंने वृद्धा के लिए गौरी आश्रम में हजारों रुपये के चेक के अलावा साड़ी, चप्पल आदि जरूरी सामान भिजवाकर सहारा दिया.

राजधानी में वृद्धाश्रम से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृद्धाश्रम के मुख्य व्यवस्थापक को 50 हजार का चेक सौंपा. राजेश्वर सिंह ने कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, स्वयं में पूरा संसार है.” इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह गरीबों के मसीहा हैं. वह हमेशा जनता-जनार्दन की सेवा में सतत् समर्पित रहे हैं. वर्तमान में वह सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से सरोजिनी नगर (लखनऊ) के विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा को नियुक्त किया गया दिल्ली भाजपा का उपाध्यक्ष, बोले— मैं जनसेवा करता रहूंगा

बेहतर स्वास्थ्य-सुविधा का भी वादा
वृद्धा का स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा, ऐसे में उसके इलाज के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने 50 हजार का चेक सौंपा. इसके अलावा 11 हजार रुपये बतौर आर्थिक मदद भी दिए.

कौन हैं 80 साल की बेसहारा वृद्धा?
महिला की पहचान रामबेटी मिश्रा के तौर पर हुई है, जो कि सरोजिनी नगर के कृष्णानगर में रहती हैं. उनकी आयु 80 साल बताई जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago