देश

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे रेल हादसे के पीड़ितों के पास, बांटा दर्द

Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वीरभूमि पहुंचकर उड़ीसा में हुए रेल हादसे में पीड़ित लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके आंसू पोछने का काम किया. उन्होंने पीडितों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता तत्काल उपलब्ध हो, इसके लिए केंद्र सरकार एवं रेलवे विभाग के कई अधिकारियों से वार्ता की. वहीं इस घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रभावितों को मदद पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी.

बता दें कि भाजपा के महासम्पर्क अभियान में भाग लेने वर्धमान पहुंचे डा शर्मा ने हादसे की खबर के बाद अपना कार्यक्रम निरस्त करने के साथ ही रेल हादसे में जिन लोगों की दुखद मृत्यु हुई है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सीधे वीरभूमि पहुंचकर उन्होंने घायलों से भेंट की और केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता व बेहतर उपचार दिलाना सुनिश्चित किया. उन्होंने सिवडी सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकत की और चिकित्सा व्यवस्था को भी देखा और उचित उपचार के लिए प्रशासन व चिकित्सकों को निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे पीएम मोदी, राम मय होगा पूरे देश का माहौल

डॉ. शर्मा ने दुर्घटना में दिवंगत वीरभूमि के पलाशवन गांव के रीता बागडी के परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की. बता दें कि रीता बागडी की रेल हादसे में दुखद मृत्यु हो गई है. उन्होंने दुर्घटना में घायल उड़ीसा अस्पताल में भर्ती झोरो गांव के मोहित डोम के परिजनों से भी भेंट की और केंद्र सरकार की ओर से मदद का भरोसा दिया. साथ ही कटक जिला प्रशासन एवं उड़ीसा भाजपा कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें सहायता के लिए कहा. इसके साथ ही झोरो गांव के दुर्घटना में लापता लाबलूमल्ल के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका पता लगाने के लिये उड़ीसा के अधिकारियों से वार्ता की. बता दें कि ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे में अभी तक 288 लोगों की मौत की खबर सामने आई है तो वहीं 1175 लोग घायल हुए हैं.

3 जून से 10 जून तक पश्चिम बंगाल के प्रवास पर है डॉ. शर्मा

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने वीरभूम जनपद के अस्पताल व जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात कर कहा कि पीड़ितों को तत्काल हर संभव मदद उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. उनके साथ वीरभूमि के विधायक अनूप शाह , प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित दास , वीरभूमि भाजपा अध्यक्ष ध्रुव शाह , महामंत्री विश्वजीत शाह ,विस्तारक विकास मंडल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि डॉ. शर्मा भाजपा के महासम्पर्क अभियान के तहत वीरभूमि, डायमंड हार्बर, मथुरापुर व जयानगर लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले महासंपर्क अभियान के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 3 जून से 10 जून तक पश्चिम बंगाल के प्रवास पर है.

उड़ीसा में ट्रेन दुर्घटना के कारण उन्होंने होने वाले सभी पार्टी के सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दिवंगत और घायलों में बंगाल के अधिकांश वह लोग थे जो बंगाल में कार्य न होने के कारण चेन्नई तथा अन्य स्थानों पर मजदूरी के लिए गए थे. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दिवंगतो के परिजनों की सरकार द्वारा यथोचित सहायता की कामना की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

28 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

34 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

36 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

46 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

51 minutes ago