देश

UP News: बाराबंकी में ताश के पत्तों की तरह ढही चार मंजिला इमारत, 15 लोग दबे, दो की मौत, सीएम ने जताया शोक

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले में भोर के 3 बजे एक चार मंजिला पक्के मकान के भरभरा कर गिरने के कारण हाहाकार मच गया. इसके मलबे में पड़ोसी समेत करीब 15 लोग दब गए हैं, जिसमें से दो की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 13 लोगों को मलबे से निकाल लिया है इलाज के लिए अस्पताल भेजा है तो वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है और घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कटरा बाजार के रिहायशी इलाके में हाशिम नाम के एक व्यक्ति का चार मंजिला मकान अचानक भरभरा कर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. यह घटना सोमवार की भोर करीब 3 बजे उस वक्त हुई जब सब सो रहे थे. इस मकान के गिरन से पड़ोस में जो लोग रहते थे, मलबे में वो भी दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और इसके तुरंत बाद ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची औऱ मलबे में फंसे 13 लोगों को रेस्क्यू कर सीएचसी और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. जानकारी सामने आई है कि, हादसे में 22 वर्षीय रोशनी बानो और 25 वर्षीय हकीमुद्दीन की दर्दनाक मौत हो गई है. इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं 8 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है. इन लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है. तो वहीं सकीला, महक, जफरूल हसन, कुलसुम, जैनब फातिमा, सलमान, सुल्तान, समीर गम्भीर रूप से घायल हैं. तो वहीं टीम अभी मलबे में दबे दो अन्य लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है और जांच टीम हादसे की वजह तलाशने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- नफरत की राजनीति से उठकर पार्टियां करें “एक देश-एक चुनाव” का समर्थन- इंद्रेश कुमार

परिवार के चार लोग गए थे बाहर

हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि फतेहपुर कस्बे में हाशिम के मकान गिरने की सूचना 3 बजे मिली थी. उन्होंने बताया कि, उनको मकान के मलबे में 15 लोगों के फंसे होने जानकारी मिली थी. फिलहाल 12 लोगों को रेस्क्यू करने के बाद फंसे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है. रेस्क्यू टीम सभी को निकाल रही है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. एसपी ने जानकारी दी कि, परिवार के एक सदस्य (हाशिम के पिता) काफी दिनों से बीमार हैं, इसीलिए परिवार के 4 सदस्य उनको लेकर अस्पताल में हैं इसीलिए वो लोग सुरक्षित बच गए हैं. फिलहाल हादसे की वजह जांच की जा रही है.

35 साल पुरानी थी इमारत

हादसे की सूचना मिलने के बाद नगरपंचायत फतेहपुर चेयरमैन इरशाद कमर भी मौके पर पहुंचे और मीडिया को जानकारी दी कि, ये इमारत करीब 35 साल पुरानी थी. घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी मुईद ने बताया कि बिल्डिंग न जाने कैसे अचानक गिर गई. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रीशियन की दुकान इस मकान में संचालित थी. इसी के साथ प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी बताया कि, जैसे कोई धमाके से बिल्डिंग को गिराया जाता है, वैसे ही बिल्डिंग भी टुकड़े-टुकड़े में बिखर गई. वहीं बताया जा रहा है कि पड़ोस के घर के एक युवक की मौत इस हादसे में हुई है तो वहीं पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी समेत अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago