यूटिलिटी

G20 Summit के दौरान दिल्ली मेट्रो ने जारी की खास एडवाइजरी, इन मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

G-20 summit: राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है. भारत ने मौजूदा समय मे जी20 की अध्यक्षता कर रहा है. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 1 लाख से ज्यादा सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो ने नई एडवाइजरी जारी की है. जी20 सम्मेलन के दौरान कई मेट्रो स्टेशनों के VVIP रूट बंद रखे जाएंगे. कई सड़कों भी को बंद किया जाएगा. जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक के स्टेशन शामिल हैं. हालांकि मेट्रों स्टेशनों के सिर्फ रूट बदले गए, सेवा बाधित नहीं हुई है. मेट्रो पूरी अपने सुचारू रूप से चलती रहेंगी.

9 और 10 सितंबर को जिन मेट्रो स्टेशनों से आवाजही बंद रहेगी, उनमें मोती बाग, बीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, आईआईटी और सदर बाजार कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. वहीं इस दौरान सुप्रीम कोर्ट को भी बंद किया जाएगा, क्योंकि यह कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक है.

ये मेट्रो स्टेशन सबसे सेंसिटिव

जी20 के मद्देनजर कुछ मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा के लिहाज से काफी सेंसिटिव रखा गया है, जिनमें सुप्रीम कोर्ट और बीकाजी कामा प्लेस धौला कुआं, खान मार्केट और जनपथ शामिल हैं. इसके अलावा इन दो दिन दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. वहीं कई रेलवे ने दिल्ली आने वाले कई ट्रेनों को कैंसिल किया है. नॉर्थन रेलवे के अनुसार, 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेनों की सेवाएं बद की गई हैं. इसके अलावा  36 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें- “कश्मीर घाटी छोड़कर दिल्ली आओ”, G20 सम्मेलन से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कश्मीर के मुसलमानों को भड़काते हुए उगला जहर

जी20 की तैयारियों को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. सुरक्षा व्यवस्था के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि दश्मन इसके आसपास भी नहीं भटक सकते हैं. कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से सुरक्षित करने कै लिए खास रणनीतियां बनाई गईं हैं. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉड्यूल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को भी संभालने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क बनाई गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago