देश

Gorakhpur: “मां ने चार लाख में बेच दिया है, बचा लीजिए”, हरियाणा से गोरखपुर पुलिस ऑफिस में रोते हुए पहुंची युवती, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस कार्यालय में हरियाणा से भागकर एक युवती पहुंची है और उसने अपनी मां और उसकी सहेली पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से बचा लेने की गुहार लगाई है. बुधवार को वह पुलिस कार्यालय पहुंची और जनसुनवाई कर रहे एसपी मंदिर सुरक्षा को बताया कि शादी के नाम पर मां और उसकी सहेली ने चार लाख रुपये में उसे बेच दिया है. युवती ने आगे बताया कि युवक ने उसको अपने घर लेकर मारपीट की और संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा. युवती ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से युवक के चंगुल से बचकर बस के जरिए गोरखपुर आई है. इस मामले में एसपी नार्थ ने मीडिया को बताया कि इस आरोप की जांच कराई जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 3 राज्यों के सीएम पर हो सकता है फैसला

जानें पूरा मामला

अपने साथ हुई घटना को लेकर युवती ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है और बताया है कि वह अपनी मां के साथ चिलुआताल के महेसरा में आसरा आवास में रहती है. बगल में ही रहने वाली एक महिला गरीब परिवार की लड़कियों की शादी हरियाणा में करवाने का काम करती है. युवती ने बताया कि उसकी छह बहनों में से दो की शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी मां ने कुछ दिन पहले ही उसे शादी करने के नाम पर एक युवक के हाथ में चार लाख रुपये लेकर अपनी सहेली के कहने पर बेच दिया और उसको बताया कि उसकी भी शादी हरियाणा में कर दी. युवती ने पत्र में दावा किया है कि, जब वह वहां पहुंची तो उसे मालूम हुआ कि उसे बेचा गया है. इसका विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा. उस पर उसने अपनी मां से सम्पर्क साधना चाहा, लेकिन वह सफल नहीं हुई. फिर वह किसी तरह से युवक के चंगुल से भाग निकली और बस पकड़कर गोरखपुर आ गई. युवती के पत्र को लेकर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मीडिया को जानकारी दी कि, जनसुनवाई अधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. इस सम्बंध में एसपी नार्थ ने थानेदार को निर्देश देते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

2 minutes ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

6 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

6 minutes ago

हिंदुत्व, जाति और विकास; जानिए यूपी की सियासत में कैसे बदला बीजेपी का फॉर्मूला?

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों…

15 minutes ago

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली या साजिश? चंडीगढ़ पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन का खून से लथपथ मिला शव

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत…

23 minutes ago