Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 3 राज्यों के सीएम पर हो सकता है फैसला

बीजेपी की संसदीय दल की बड़ी बैठक शुरू हो गई है. बैठक के लिए पीएम मोदी भी पहुंच गए है. इस दौरान सभी सांसदों ने उनका तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया.

पीएम मोदी का स्वागत

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में से बीजेपी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल की है. हालांकि पार्टी अभी तक तीनों में सीएम का फैसला नहीं कर पाई है. राज्यों के नेताओं का दिल्ली आने-जाने का सिलसिला लगा हुआ है. इस बीच आज बीजेपी की संसदीय दल की बड़ी बैठक शुरू हो गई है. बैठक के लिए पीएम मोदी भी पहुंच गए है. इस दौरान सभी सांसदों ने उनका तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह से लेकर तमाम दिग्गज नेता बैठक में शामिल हुए हैं.

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक कई मायनों में अहम होने वाली है, क्योंकि इसमें आज तीन राज्यों की सीएम के नाम पर फैसल हो सकता है. बता दें कि पार्टी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के सरकार बनाई है.

पीएम मोदी को नड्डा ने फूलों की माला पहनाई

पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में हो रही मीटिंग में पीएम मोदी को सम्मानित किया. जब पीएम ने एंट्री की तो सभी सांसदों और नेताओं ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया. इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री को सम्मानित किया. पीएम मोदी को नड्डा ने फूलों की माला पहनाई. मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल हैं. वैसे तो यह बैठक सत्र के हर सप्ताह में होती है. लेकिन इस बार तीन राज्यों के सीएम का फेस पर भी चर्चा होगी.

सीएम को लेकर फंस रहा पेंच

बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है. लेकिन अभी सीएम को लेकर फैसला नहीं हो पाया है. राजस्थान तमाम नेता इस रेस में शामिल हैं. वहीं मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह का नाम फिर से सीएम बनने को लेकर चर्चा में हैं. छत्तीसगढ़ में भी पार्टी इस बार किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital