वीडियो ग्रैब
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बकरी ने इंसानों के बच्चे की तरह दिखने वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इसकी खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते पूरा गांव उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा. हालांकि कुछ ही देर बाद दोनो बच्चों की मौत हो गई, लेकिन ये विषय पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बकरी द्वारा जन्म दिए गए बच्चे इंसानों की बच्चों की तरह ही नजर आ रहे हैं. इंसानों के शिशुओं की तरह ही उसका सिर है और हाथ-पैर हैं.
जानकारी के मुताबिक, यूपी के बदायू जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग गांव की नाथ कॉलोनी में रहने वाली सुशीला देवी रहती हैं जो कि घर में ही बकरी पालने का काम करती हैं और कई बकरियां उन्होंने पाली हुई हैं. उन्हीं में से एक बकरी ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इंसानों की बच्चों की तरह दिखने वाले 2 बच्चों को जन्म दिया. पहले तो सुशीला ये देखकर डर गईं और चिल्ला पड़ीं. फिर इसके बाद इसकी जानकारी आस-पड़ोस को दी तो ये बात पूरे गांव में फैल गई और फिर देखने वालों की भीड़ लग गई. कोई इसे भगवान का चमत्कार कह रहा था तो कोई कह रहा था कि भगवान का करिश्मा है.
सुशीला ने बताया कि इसी बीच उन्होंने डाक्टर को भी बुलाया, ताकि बच्चों की सेहत के बारे में जाना जा सके, लेकिन 1 घंटे बाद ही दोनों बच्चों की मौत हो गई, लेकिन ये खबर पूरे गांव में फैल गई और देर शाम तक लोग बच्चों को देखने के लिए सुशीला के घर पर आते रहे. हालांकि दोनों बच्चों की मौत के बाद ही सुशीला ने अपने परिवार के साथ दोनो बच्चों को गांव के बाहर लेजाकर जमीन में गाड़ कर अंतिम संस्कार कर दिया.
वहीं इस पूरे मामले में बदायूं के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि यह कोई चमत्कार नही होता है. जब किसी जानवर के भ्रूण में किसी बच्चे का विकास हो रहा होता है तभी ये विकार आ जाता है और भ्रूण को जिस तरह से विकसित होना चाहिए, उस तरह से विकसित नहीं हो पाता है. यह सिर्फ कुरूपता होती है. यह किसी क़ो भी हो सकता है. यह कोई चमत्कार नही है, लेकिन इस तरह के मामलों में लोग़ अलग अलग तरीके से सोच ना शुरू कर देते हैं. जबकि इस तरह के जन्म लेने वाले बच्चों की मौत हो जाती है, क्योंकि वह भ्रूण अच्छी तरह से विकसित नहीं होता है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…