मथुरा की होली
Mathura: यूपी के मथुरा में होली का खुमार सभी पर चढ़ने लगा है. शुक्रवार को मथुरा-गोकुल के रमणरेती आश्रम में लाखों भक्तों ने संतों के साथ फूलों व प्राकृतिक रंगों की होली खेली. लड्डुओं की भी जमकर वर्षा की गई. भगवान श्रीकृष्ण ओर राधारानी की लीलाओं का भी मंचन हुआ. इस मौके पर उदासीन कार्ष्णि आश्रम रमणरेती के पीठाधीश्वर कार्ष्णि श्रीगुरु शरणानंद महाराज ने भी भक्तों के साथ इस अद्भुत होली का आनन्द लिया.
ब्रज में बसंत उत्सव से ही होली का आगाज हो जाता है. आज गोकुल के रमणरेती आश्रम में होली का भव्य नजारा देखने को मिला. एक ओर जहां फूलों और रंगों की बारिश हो रही थी. दूसरी ओर श्रदालु आनंदित हो रहे थे. मालूम हो कि रमणरेती आश्रम में खेले जाने वाली होली की विशेषता ये है कि यहां केमिकल रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है. यहां पर प्राकृतिक रंगों से भव्य तरीके से होली खेली जाती है. सबसे पहले इस होली में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की लीलाओं का मंचन किया जाता है, जो कि द्वापर युग की कृष्ण लीलाओं को जीवांत करता है और आज की पीढ़ी को द्वापर युग की जानकारी देता है. यह अदभुत नजारा लोगों को अपलक कार्यक्रम निहारते रहने के लिए मजबूर कर देता है. कार्यक्रम में होने वाली ब्रज भाषा मे हंसी- ठिठोली पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती है.
पढ़ें इसे भी- ‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज
27 फरवरी को बरसाना की लड्डू मार होली होगी.
28 को बरसाना में लठ्ठमार होली.
एक मार्च को नंदगांव में लठ्ठमार होली होगी.
3 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर सभी मंदिरों के रंग से पिचकारी से होली की शुरूआत होगी.
3 मार्च को कृष्ण जन्मभूमि पर फूलों के साथ लठ्ठमार होली खेली जाएगी.
4 मार्च को गोकुल की छड़ी मार होली होगी.
7 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर में होली और चतुर्वेदियों का शहर में डोला निकाला जाएगा.
7 मार्च को होलिका दहन होगा.
7 मार्च को ही ठाकुर देवकी नंदन महाराज के प्रियकांत जू मंदिर में दमदार रंगारंग होली होगी.
8 मार्च को धुलेंडी, अर्थात होली खेली जाएगी.
9 मार्च को दाऊजी का प्रसिद्ध देवर भाभी वाला कपड़ा फाड़ हुरंगा होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…