आस्था

सूर्य देव करने वाले हैं मीन राशि में गोचर, इन तीन राशियों को मिलेगा करियर में भरपूर लाभ, विदेश जाने के भी योग

Sun Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन होते रहता है. गोचर का असर बाकि राशियों पर भी देखने को मिलता है. अगले महीनें ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. लेकिन इनमें भी 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस गोचर से अत्यधिक लाभ मिलता दिख रहा है.

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर काफी लाभकारी रहेगा क्योंकि ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य देव इस राशि से नवम भाव में गोचर करने वाले हैं. इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो वो भी इस समय पूरा हो सकता है. वहीं इस समय कारोबार को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं. जो लोग इस दौरान विदेश जाने की सोच रहे हैं वे भी अगर प्रयास करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है.

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के लिए सूर्य की यह दशा बहुत ही लाभदायक हो सकती है. इस राशि वालों को भी जहां भाग्य का साथ मिलेगा वहीं यह विदेश यात्रा भी कर सकते हैं. सूर्य के इस गोचर के दौरान करियर के क्षेत्र में इन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. वहीं जो लोग करियर में कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह समय उत्तम है. नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बरसाना और नंदगांव में इस दिन है विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली, दोनों का है राधा और कृष्ण से खास रिश्ता, जानें क्या है मनाने की वजह

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि वालों में लिए सूर्य का गोचर खुशियों के नए द्वार खोलेगा. करियर के लिहाज से यह समय इनके लिए बेहद ही खास रहने वाला है. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है.

इस दौरान इनके धन- धान्य में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा. वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. इस अवधि में रोजगार के क्षेत्र में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago