प्रतीकात्मक तस्वीर
UP News: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब यहां मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर 50 बेड और 200 बेड के अस्पताल भी PPP मॉडल की तर्ज पर खोले जाएंगे. इसके लिए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इन अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क इलाज मिलेगा. अर्थात मरीज पर होने वाला सारा खर्च सरकार उठाएगी. साथ ही अस्पतालों में आयुष्मान सहित तमाम सरकारी योजनाओं का भी लाभ लोगों को मिल सकेगा.
मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय पहले ही ले चुकी है. अब अस्पताल खोलने के लिए भी नीति तैयार कर ली गई है. इसके लिए सरकार और निजी क्षेत्र की कंपनी के बीच MoU साइन होंगे. सरकार निजी क्षेत्र के लोगों को अस्पताल के क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षित भी कर रही है. योगी सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा नए अस्पताल खोलकर मरीजों को सस्ते दर पर इलाज उपलब्ध कराया जाए. इस पूरी योजना में खास बात यह हैं कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले इस नीति को तैयार करने को लेकर बड़ी घोषणा के कयास लगाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Agra News: ताजमहल में स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटक से धोखाधड़ी, 5 हजार का सामान, वसूले 37 हजार
जानकारी के मुताबिक पीपीपी मॉडल पर खुलने वाले 50 बेड के अस्पताल के लिए सरकार VGF अर्थात वाइबिलिटी गैप फंडिंग के तहत जमीन उपलब्ध कराएगी. इसी के साथ कॉरपोरेट कंपनी अस्पताल बनाएगी. सरकार और कंपनी के बीच उपचार का मूल्य तय हो जाएगा. वहीं करीब 30 साल बाद ये अस्पताल जस के तस सरकार को लौटा दिए जाएंगे.
इसी के साथ इसमें दूसरा विकल्प यह भी दिया गया है कि निजी क्षेत्र की कंपनी खुद जमीन खरीदेगी और अस्पताल बनवाएगी. उसका रख-रखाव सहित अन्य सुविधाएं भी वही देगी. फिर अस्पताल सरकार को वापस कर देगी. इसके लिए सरकार और कंपनी के बीच MOU होगा. उसमें नियम और शर्तें सरकार द्वारा तय की जाएंगी. वहीं, 200 बेड के अस्पताल बनाने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी जमीन खरीदकर अस्पताल बनवाएगी और उसका रखरखाव करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…