देश

Lucknow News: जज को मिला धमकी भरा पत्र, भेजा गया था कोर्ट के पते पर, FIR दर्ज

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक जज को कोर्ट के पते पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पत्र को स्पीड पोस्ट से कोर्ट के पते पर भेजा गया था. इस मामले में जांच में पुलिस जुट गई है. मामला जज से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ पत्र भेजने वाले की खोजबीन करने में जुट गई है. इसके लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो हर पहलू पर नजर रखकर मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) स्वतंत्र सिंह रावत को धमकी भरा पत्र मिला है. इस पत्र को एक युवक ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके न्यायालय में भेजा था. 25 जनवरी को भेजे गए इस पत्र पर आनन-फानन में पहले पुलिस ने प्रारम्भिक तौर पर छानबीन की. इसके बाद जज ने वजीरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. साथ ही जहां से पत्र भेजा गया है, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और लोगों से संदिग्ध के बारे में जानकारी भी एकत्र की जा रही है.

हजरतगंज के एक निवासी के नाम से मिला है पत्र

पुलिस के मुताबिक, पत्र हजरतगंज के निवासी हिमांशु के नाम से भेजा गया था. वजीरगंज थाने में दर्ज एफआईआर की तहरीर के अनुसार, अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत का न्यायालय कोर्ट नंबर-44 है. 25 जनवरी 2023 को हिमांशु सिन्हा उर्फ सुमित कुमार पुत्र अनिल सिन्हा, 76 माल एवेन्यू थाना हजरतगंज नाम से धमकी भरा पत्र न्यायालय को प्राप्त हुआ है. पत्र में अत्यन्त आपत्तिजनक शब्द तो लिखे ही गए हैं. साथ ही धमकी भी दी गयी है.

ये भी पढ़ें: Lucknow Crime: मां-बेटे पर फेंका तेजाब, निशाना थी बहन, सीसीटीवी फुटेज में बोतल ले जाते कैद हुए हमलावर

बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा पत्र मूलवाद सं0-3400541 / 2011 बीना सिन्हा बनाम शाहिदा परवीन के सम्बंध में है. जिसका 28 नवंबर 2022 को निर्णय किया गया था, जिसमें सुमित कुमार सिन्हा वादी रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पत्र लिखे नाम व पता हिमांशु कुमार सिन्हा उर्फ सुमित कुमार, 76 माल एवेन्यू, हजरतगंज के विषय में जानकारी जुटा रही है. जिससे पता चल सके कि पत्र भेजने वाला हिमांशु उर्फ सुमित है या कोई और. इसके लिए डाकघर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago