देश

Parliament Budget Session: बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मीटिंग में TMC ने BBC डॉक्यूमेंट्री और AAP ने अडानी का मुद्दा उठाया

Parliament Budget Session: संसद में बजट सत्र पेश करने से पहले केंद्र सरकार ने आज (सोमवार) को सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल के साथ कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी भाग लिया. सर्वदलीय बैठक में 27 राजनीतिक पार्टियों के 37 नेता पहुंचे लेकिन कांग्रेस पार्टी का एक भी नेता यहां नहीं पहुंचा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं सदन को अच्छे से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग चाहता हूं. हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं.

उन्होंने आगे बताया कि,”कांग्रेस पार्टी की ओर से पत्र आया था कि वे जम्मू कश्मीर में हैं, इसलिए सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो सके. कल उनके प्रतिनिधि मुझसे मिलेंगे और उनके मुद्दे पर चर्चा होगी”.

अडानी के मुद्दे पर चर्चा की मांग

सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी सहित कई दलों ने अडानी का मुद्दा उठाते हुए सदन में चर्चा की मांग की. आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा गया कि,”LIC SBI में करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा डूब गया. अडानी पर तमाम जांच एजेंसियां कार्रवाई क्यों नहीं कर रही”?

ये भी पढ़ें-    भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन समारोह, राहुल गांधी की जनसभा से इन 9 दलों ने बनाई दूरी, 21 पार्टियों को भेजा गया था न्योता

चीनी घुसपैठ और BBC की Documentry का उठा मुद्दा

केंद्र सरकार की तरफ से आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में बसपा ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया और संसद में चर्चा की मांग की. इस पर सरकार की तरफ से कहा गया कि कुछ मामलों पर सदन के पटल पर चर्चा नहीं की जा सकती क्योंकि यह सुरक्षा से संबंधित है. वहीं टीएमसी (TMC) की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की Documentry पर बैन वाले पर मुद्दे को उठाने की मांग की.

वहीं इस बैठक में महिला आरक्षण विधेयक लाने और जाति आधारित जनगणना कराने की मांग उठाई गई. बैठक के बाद बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि,” महिला आरक्षण विधेयक इस सत्र में बीजद की प्राथमिकता रहने वाला है. हम विधेयक को पारित कराने पर जोर दे रहे हैं. हम बिल पास कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ आम सहमति भी बनाएंगे.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago