देश

UP News: यूपी बोर्ड के 12वीं में मिले 369 से कम नम्बर तो नहीं बन पाएंगे इंजीनियर! OBC और SC-ST को भी लाने होंगे इतने अंक

UP News: अब यूपी बोर्ड में 369 से कम नम्बर लाने वालों का इंजीनियरिंग के बड़े संस्थानों में दाखिला नहीं हो सकेगा. तो वहीं ओबीसी और एससी-एसटी के लिए भी मुकाबला कठिन हो गया है. देश के सभी IIT,NIT,IIIT व सरकारी सहायता प्राप्त 114 संस्थानों में स्नातक दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के पात्रता मापदंड के आधार पर कटऑफ तैयार कर लिया गया है.

इस तरह से अब जोसा काउंसलिंग-2023 (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) के कटऑफ के तहत एडमिशन के लिए यूपी बोर्ड से वर्ष 2023 में पास सामान्य वर्ग के लिए 369, ओबीसी के लिए 362 और एससी-एसटी के लिए 325 अंक अनिवार्य कर दिए गए हैं. यानी साफ है कि अब तय अंकों से कम नम्बर लाने वालों का इन बड़े संस्थानों में दाखिले का सपना अधूरा ही रह जाएगा. इस तरह से अब सभी जाति वर्ग के विद्यार्थियों को जमकर पढ़ाई करनी होगी, ताकि वह देश के बड़े संस्थानों में पढ़ने का सपना पूरा कर सकें और अपने माता-पिता के साथ ही देश की तरक्की में भी साथ दे सकें.

ये भी पढ़ें- Mango of UP: अब जापान में भी लोगों को अपनी मिठास का दीवाना बनाएंगे मलिहाबाद के दशहरी आम, जल्द भेजी जाएगी पहली खेप, यूरोप से लेकर दुबई तक निर्यात को मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोसा काउंसलिंग के अध्यक्ष और एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के. उमा महेश्वर राव ने इस सम्बंध में जानकारी दी है कि, सिर्फ 21 प्रदेशों के शिक्षा बोर्ड ने कटऑफ भेजा है. उन्होंने बताया है कि, सभी शिक्षा बोर्ड को वर्ष 2021, वर्ष 2022 और वर्ष 2023 का कटऑफ भेजना था, जिन बोर्डों ने संबंधित शैक्षणिक सत्र का कटऑफ नहीं भेजा है, वहां के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड का कटऑफ (12वीं में 75% से अधिक अंक) प्रयोग किया जाएगा.

उन्होंने मीडिया को ये भी जानकारी दी है कि IIT में 2022 व 2023 के 12वीं पास छात्रों को जेईई एडवांस्ड की मेरिट के आधार पर नियम पूरा करने पर एडमिशन मिलेगा. एनआईटी, आईआईआईटी व अन्य शीर्ष संस्थानों में 2021, 2022 और 2023 में 12वीं पास छात्रों को जेईई मेन स्कोर के आधार पर ही सीट प्राप्त हो सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

14 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

21 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago