देश

Gonda: साथी की पिटाई से भड़के किन्नरों ने बीच सड़क किया निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन, पुलिस दिखी असहाय

Gonda News. किसी वैवाहिक समारोह में नेग मांगने गए एक किन्नर की पिटाई के बाद भड़के दर्जनों किन्नरों ने अपने साथी के समर्थन में शुक्रवार दोपहर को बीच सड़क निर्वस्त्र होकर थाने के सामने ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस दौरान किन्नरों ने जमकर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की. उनकी मांग थी कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस भी असहाय दिखाई दी. हालंकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया.

ये मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का बताया जा रहा है.  जानकारी सामने आई है कि, तरबगंज थाने के सामने एकत्र हुए किन्नरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बीच सड़क वस्त्र उतार डाले और फिर जमकर हंगामा किया. नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया और वाहनों का आवागमन रोक दिया. इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ भी जमा हो गई. वहीं आक्रोशित किन्नरों ने थाने के सामने रखा बैरियर उलट दिया और नवाबगंज करनैलगंज मार्ग पर जाम लगा दिया. किन्नरों के प्रदर्शन और हंगामे के सामने तरबगंज पुलिस असहाय नजर आई. मामला बढ़ता देख आनन-फानन में मौके पर पहुंची सीओ संसार सिंह राठी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह किन्नरों को समझाया और जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया. सीओ के समझाने पर किन्नरों ने सडक तो छोड़ दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नर थाने पर जमे रहे.

ये भी पढ़ें-  Ramcharitmanas: केमिस्ट्री के फार्मूले को रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से आसान बना रहे हैं एक प्रोफेसर

बरातियों पर सोने के गहने व नगदी छीनने का आरोप

बताया जा रहा है कि तरबगंज थाना क्षेत्र के पांडे दुर्जनपुर दुर्गागंज के रहने वाले एक यादव परिवार में गुरुवार को वैवाहिक समारोह था. वैवाहिक समारोह के लिए गांव में बारात आई थी. इस वैवाहिक कार्यक्रम के मौके पर परसपुर के जालिमपुरवा गांव की रहने वाली किन्नर करीना अपने साथियों के संग शुक्रवार की सुबह बधाई लेने के लिए बारात में गई थी. आरोप है कि बारातियों में शामिल कुछ युवकों ने मल्लिका नाम की किन्नर की पिटाई कर दी और उसके कान की झुमकी,सोने की चैन व पर्स में रखा छह हजार रुपया छीन लिया.‌ इस पिटाई से मल्लिका किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई. इसी के बाद अन्य किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

15 seconds ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago