देश

Hardoi: हरदोई में सिपाही ने युवक पर बरसाए 4 मिनट में 38 जूते, Video वायरल होने के बाद सस्पेंड

-देवेंद्र सिंह

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सिपाही ने सरेआम एक युवक को जूतों से पीट दिया. वहीं दूसरी ओर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो गया है. वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और फिर आनन-फानन में सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सिपाही ने 4.38 मिनट में 38 जूते युवक को मारे.

जानकारी सामने आ रही है कि सरेआम दुकान के सामने युवक की जूतों से पिटाई करने वाले सिपाही शाहाबाद कोतवाली में यूपी 112 में तैनात है और उनका नाम दिनेश है. सिपाही की ड्यूटी शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल दस्ते में लगी थी. बताया जा रहा है कि सिपाही सादी वर्दी में एक दुकान पर सामान खरीदने गया था. बताया जा रहा है कि वहीं पर एक युवक भी मौजूद था. किसी बात को लेकर सिपाही युवक पर नाराज हो गया और उसके बाद सिपाही ने जूता निकालकर युवक को पीटना शुरू कर दिया. युवक की पिटाई होते देख स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

इसे भी पढ़ें- Amroha: ऑनर किलिंग के झूठे मामले में हुई विभागीय जांच में दोषी मिले 11 पुलिसकर्मी, जिंदा किशोरी को बताया था हत्या का शिकार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शनिवार को हरदोई पहुंचे एडीजी पीयूष मोर्डिया ने पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनता के प्रति पुलिस अपना व्यवहार ठीक और शालीन रखें. तो वहीं इस वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी करा दी है.

सिपाही को किया गया निलंबित

बवाल मचने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पीआरबी ड्यूटी पर तैनात था, एक शख्स को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पिटाई कर रहा है. उसे निलंबित कर दिया गया है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवक से भी पूछताछ की जा रही है कि उसे किस बात के लिए सिपाही ने मारा. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

39 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago