देश

UP News: कानपुर-प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबे घाट, चेतावनी जारी, नौका संचालन पर लगी अस्थाई रोक

UP News: पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिखने लगा है. कानपुर में जहां एक ओर गंगा का जल स्तर बढ़ गया है तो वहीं प्रयागराज में गंगा के साथ ही यमुना का भी जलस्तर बढ़ गया है. रविवार को देर रात कानपुर गंगा बैराज पर लगातार बढ़ते दबाव के कारण करीब 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इसके बाद कानपुर के गंगा घाट डूब गए हैं और लोगों को घाटों की ओर न जाने की चेतावनी जारी की गई है.

इस मौसम में पहली बार कटरी के गांवों की तरफ गंगा की जो मेन धारा है उसमें पानी पूरी तरह से भर गया है. यानी जिन जगहों तक गंगा का पानी कम होने के कारण नहीं पहुंच पाता था, वहां भी पानी लबालब भर गया है. बिठूर में ब्रह्मावर्त खूंटी तो पहले ही डूब चुकी है. स्थिति ये हो गई है कि कटरी के गांव डूबने की कगार पर आ गए हैं. हालांकि सभी के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है. वहीं बिठूर से लेकर सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां डूब जाने के कारण लोगों को घाटों पर जाने से रोक दिया गया है. पिछले दो-तीन दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़कर 37 सेंटीमीटर तक पहुंच चुका है. वहीं बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल ने मीडिया को जानकारी दी है कि नरौरा प्रतिदिन भारी मात्रा में पानी आ रहा है, जो कि आने वाले दिनों में खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Amroha: ऑनर किलिंग के झूठे मामले में हुई विभागीय जांच में दोषी मिले 11 पुलिसकर्मी, जिंदा किशोरी को बताया था हत्या का शिकार

नौका विहार पर लगी रोक

गंगा घाटों पर जल स्तर बढ़ने के बाद गंगा घाटों पर रोक लगा दी गई है. गंगा बैराज का बोट क्लब भी अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है. वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आस-पास के इलाकों में बाढ़ चौकियां बना दी हैं. इसी के साथ गंगा से सटे इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. कटरी क्षेत्र में पानी पहुंचने भी लगा है. इसी के साथ निचले स्थान पर रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए कहा गया है.

खोले गए गंगा बैराज के 30 गेट

हरिद्वार और नरौरा बांध से हजारो क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके गंगा बैराज में पहुंचने के बाद यहां बढ़े दबाब के कारण ही बैराज के सभी 30 गेटों को खोल दिया गया है. इसी के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. गाजीपुर में भी जलस्तर में 1.5 सेमी प्रति घंटा की वृद्धि देखी गई है. बलिया में दो सेमी प्रति घंटा की गति से जलस्तर 12 घंटों में 25 सेमी बढ़कर 52.50 मीटर पर पहुंच गया है.

प्रयागराज में की गई नाविकों से साथ बैठक

प्रयागराज में भी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर नौका संचालन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है. यह निर्णय शनिवार को जल पुलिस ने नाविकों के साथ बैठक के बाद लिया है. जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने मीडिया को बताया कि, हर साल जलस्तर 65.5 मीटर होने पर पूरी तरह से नौका संचालन पर रोका लगा दी जाती है. शुक्रवार सुबह से जलस्तर में वृद्धि की गति तीन सेमी प्रति घंटा से घटकर 1.6 सेमी प्रति घंटा हो गई है.

वरुणा में भी बढ़ा पानी

बता दें कि गंगा में बाढ़ आने और फिर पानी के पलट प्रवाह से वरुणा नदी में भी पानी बढ़ने लगा है. जानकारी सामने आ रही है कि पानी अब धीरे-धीरे आस-पास के इलाके की ओर बढ़ने लगा है, जिससे लोगों में डर साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि स्थानीय प्रशासन उनको सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है. वहीं घाटों की ओर भी जाने से लोगों को मना कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

4 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

12 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

18 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

49 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago