देश

UP News: “अंग्रेजी पर कोई प्रतिबंध नहीं”, अल्पसंख्यक आयोग की सुनवाई में दारुल उलूम देवबंद की सफाई

UP News: मुस्लिम समाज के लिए अंग्रेजी पढ़ने पर बैन लगाने के मुद्दे को लेकर विवादों में घिरे दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) अब अपने बयान से पलट गया है. दारुल उलूम ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सुनवाई में सफाई देते हुए कहा है कि अंग्रेजी पढ़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. यह दावा दारुल उलूम देवबंद सहारनपुर की तरफ से मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी ने किया है.

सूत्रों के मुताबिक आयोग में सहारनपुर (Saharanpur) के जिलाधिकारी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसमें पूरे मामले की जांच उप जिलाधिकारी देवबंद को सौंपी गई थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि, दारुल उलूम ने अंग्रेजी को प्रतिबंधित करने से संबंधित किसी तरह का नोटिस जारी नहीं किया था. जांच में पाया गया कि दारुल उलूम में अंग्रेजी विभाग है. साथ ही यहां पर गणित, अंग्रेजी और कम्प्यूटर की पढ़ाई पर कोई रोक नहीं है. उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष तौकीर अहमद कासमी से बात भी की गई है. इसकी भी जानकारी रिपोर्ट में दी गई है.

ये भी पढ़ें- Mango of UP: अब जापान में भी लोगों को अपनी मिठास का दीवाना बनाएंगे मलिहाबाद के दशहरी आम, जल्द भेजी जाएगी पहली खेप, यूरोप से लेकर दुबई तक निर्यात को मिली मंजूरी

पत्र में हुई थी लिपिकीय गलती

दारुल उलूम की तरफ से ये भी दावा किया गया है कि 13 जून को जारी पत्र लिपिकीय गलती का नतीजा है, जिसे समझने में भूल हो गई थी. इसी के साथ दारुल उलूम ने सफाई दी है कि, पत्र में कहा गया था कि यहां के छात्र अध्ययनरत रहते किसी दूसरे विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले सकते हैं, क्योंकि दो जगह प्रवेश लेने से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा. इसी के साथ ये भी कहा गया था कि यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र किसी भी संस्थान में दाखिला लेने के लिए स्वतंत्र हैं.

आयोग ने दिए ये निर्देश

दारुल उलूम की बातों को सुनने के बाद इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि दारुल उलूम इस्लामिक शैक्षणिक संस्था है, लेकिन प्रबंधन से अपेक्षा की जाती है कि नियमों के अंतर्गत छात्रों को अंग्रेजी सहित किसी भी विषय में पढ़ने से न रोका जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

15 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

22 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago