देश

Opposition Meeting: “केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ साथ दें वरना..”, विपक्ष की महाबैठक से पहले केजरीवाल का अल्टीमेटम; कांग्रेस ने ली चुटकी

Opposition Meeting: अगले साल होने वाले आम चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को कैसे हराना है, इस मुद्दे को लेकर बिहार की महागठबंधन सरकार ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की सबसे महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. धीरे-धीरे विपक्ष के नेता राजधानी पटना में जुटने लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, देशभर से लगभग 15 राजनीतिक दल इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा होंगे. हालांकि, इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धमकी दी है कि अगर कांग्रेस दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश का विरोध नहीं करती है तो वो कल होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे.

बिखरे विपक्ष को साथ लाने के प्रयास को लगा झटका

आम आदमी पार्टी के इस कदम से बिखरे हुए विपक्ष के एक साथ आने और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के प्रयासों को झटका लगा है. केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस को दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर हमारा समर्थन करना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम विपक्षी बैठक का बहिष्कार करेंगे और भविष्य में होने वाली विपक्षी बैठकों से दूर रहेंगे.”

बता दें कि पिछले महीने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली के नौकरशाहों पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश जारी किया था. जिसके बाद से केजरीवाल विपक्षी दलों से समर्थन मांग रहे हैं. उन्होंने कई बार कांग्रेस के आलाकमान को पत्र लिखा, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है.

यह भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब MP/MLA कोर्ट में होगी सुनवाई, महिला पहलवानों ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

कांग्रेस ने किया पलटवार

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस शुक्रवार को विपक्ष की बैठक में अध्यादेश पर अपना रुख साफ करेगी. केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने और इसे संसद के माध्यम से कानून बनने से रोकने के प्रयास में गैर-भाजपा दलों के नेताओं तक पहुंच रहे हैं. इस अभियान में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस रही है.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केजरीवाल के अल्टीमेटम पर कटाक्ष करते हुए कहा, “केजरीवाल जी, कोई भी आपको मिस नहीं करेगा. आप छोड़ने के बहाने ढूंढ रहे थे… यह बैठक उन लोगों के लिए नहीं है जो सौदे करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

17 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

28 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago