फ्लाइट का शुभारम्भ करते सीएम योगी
UP News: योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है, जिससे मात्र 55 मिनट में लखनऊ से वाराणसी पहुंचा जा सकेगा. गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ से वाराणसी के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत की है. इस तरह से उन लोगों को खासा राहत मिलेगी जो लखनऊ-वाराणसी आते-जाते रहते हैं. खासतौर पर ये सबसे बड़ी राहत उद्यमियों के लिए बताई जा रही है.
बता दें कि यह विमान सेवा हफ्ते में तीन दिन ही संचालित होगी. आगे यात्रियों की संख्या बढ़ने के आधार पर उड़ाने बढ़ाने के लिए निर्णय लिया जाएगा. गुरुवार को इस सेवा का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीधी फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर किया है. इस मौके पर उन्होंने इंडिगो परिवार को बधाई भी दी है और कहा है कि आज से समय में हवाई सेवा जरूरी है. उन्होंने ये भी कहा कि पहले घरेलू एयरपोर्ट पर काम नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि लखनऊ से काशी की सीधी उड़ान से श्रद्धालुओं को खासा लाभ मिलेगा.
उन्होंने जानकारी दी कि यूपी में पिछले 6 साल में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है. इसी के साथ कहा कि यूपी मे आध्यात्मिक और भौतिक विकास भी हुआ है. वह बोले कि, यूपी के कई शहरों में हवाई सेवा शुरू की गई है. उन्होंने आगे बताया कि हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यूपी को एयरपोर्ट का हब बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Barabanki News: 35 गांवों पर टूटा घाघरा नदी का कहर, घर और गृहस्थी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं सैकड़ों लोग
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि तीन महीने में अयोध्या एयरपोर्ट भी तैयार हो जाएगा. तो वहीं इस मौके पर पहली महिला यात्री को मुख्यमंत्री ने टिकट दिया.
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान संचालित होगी.
लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 7319 विमान दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरेगा जो 3:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा देगा.
इसी तरह वाराणसी से लखनऊ के लिए विमान 6ई 7321 संचालित होगा और शाम को 4:05 बजे वाराणासी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा जो 5 बजे लखनऊ पहुंचा देगा. इस तरह से महज 55 मिनट में यात्रा समाप्त हो जाएगी.
बता दें कि वाराणसी से लखनऊ का किराया 4 हजार रुपए से अधिक है. वहीं लखनऊ से वाराणसी के लिए जाने वालों का किराया 5 हजार से अधिक है. इस सम्बंध में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि फ्लेक्सी फेयर होने के कारण किराए में उतार-चढ़ाव होता है. अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो इस सम्बंध में तत्काल ऑनलाइन किराया सर्च कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…